facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में कोविड के 529 नए मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए राज्यवार आंकड़े

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और राष्ट्रीय स्तर की रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है।

Last Updated- December 27, 2023 | 9:57 PM IST

भारत में बुधवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोविड19 के 529 नए मामले दर्ज किए गए। देश में इस वक्त कोविड के कुल 4,093 मामले दर्ज हैं और इससे पिछले दिन के मुकाबले 77 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोविड से तीन लोगों की मौत हुई है जिनमें से दो कर्नाटक के और एक गुजरात का है।

बुधवार को केरल में कोविड के मामले 3,000 से कम होकर 2,954 रह गए जबकि महाराष्ट्र में कोविड के 194 मामले हैं। केरल में कोविड के 353 नए मामले जबकि महाराष्ट्र में 37 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक में कोविड के 464 मामले हैं और राज्य में 74 और कोविड मामलों की पुष्टि हुई है।

महामारी के दौर में संक्रमण के रोजाना दर्ज होने वाले मामलों की संख्या लाख में होती थी जिसकी शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। इस महामारी के दौरान 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए और देश भर में चार वर्षों के दौरान कोविड से करीब 5.3 लाख लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और राष्ट्रीय स्तर की रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। इस मामले में मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वेबसाइट के अनुसार, देश में अब तक कोविड टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement