facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Alert! दिल्ली में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ रहे मामले, एक हफ्ते में 121 फीसदी से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 4:34 PM IST
Coronavirus JN.1

दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इसी अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 121 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 606 मामले सामने आए, जो 16.98 फीसदी की संक्रमण दर के साथ पिछले सात महीनों में सबसे अधिक हैं। शहर में 26 अगस्त को 620 मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शहर में गुरुवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,060 रही और इसमें 30 मार्च के बाद 121 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई । 30 मार्च को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 932 थी।

आंकड़ों के मुताबिक, 30 मार्च से छह अप्रैल के बीच छह मरीजों की इस घातक वायरस के कारण जान चली गई। इन मौतों में तीन अप्रैल को हुई दो मरीजों की मौत शामिल है।

इसके मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से संक्रमण दर में वृद्धि देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पांच अप्रैल को संक्रमण दर 26.54 फीसदी दर्ज की गई थी जो पिछले 15 महीने में सर्वाधिक संक्रमण दर थी। तब (पांच अप्रैल) को एक दिन में 509 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पिछले साल जनवरी में संक्रमण दर 30 फीसदी पर पहुंच गई थी।

देश में H3N2 के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली में मार्च 30 में संक्रमण के 295 नए मामले सामने आए थे जबकि किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।

विभाग के मुताबिक, गुरुवार को नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,12,670 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को 3,569 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी थी। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पिछले सप्ताह कोविड की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है और सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि के बीच विशेषज्ञों ने कहा कि नया XBB.1.16 स्वरूप इस बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार है। हालांकि उन्होंने कहा है कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है और वह कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करे।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement