facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon का डायग्नोस्टिक्स सेक्टर में बड़ा धमाका, अब घर बैठे मिलेंगी टेस्ट रिपोर्ट; 6 शहरों से शुरुआत

Advertisement

एमेजॉन ने भारत के 6 शहरों में घर बैठे लैब टेस्ट सुविधा शुरू की, जिसमें सैंपल कलेक्शन से लेकर डिजिटल रिपोर्ट तक की पूरी सेवा ऐप के जरिए मिलेगी।

Last Updated- June 22, 2025 | 10:44 PM IST
Diagnostics
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एमेजॉन इंडिया ने एमेजॉन डायग्नोस्टिक्स सेवा पेश की है। यह घर पर उपलब्ध होने वाली नई स्वास्थ्य सेवा है। यह ग्राहकों को लैब टेस्ट बुक करने, समय तय करने और सीधे एमेजॉन ऐप के जरिये डिजिटल रिपोर्ट प्राप्त करने की सुविधा देती है।

शुरुआत में छह शहरों – बेंगलूरु, दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, मुंबई और हैदराबाद में उपलब्ध यह सेवा 450 से अधिक पिन कोड वाले इलाकों को मिलेगी। इसमें  800 से अधिक डायग्नोस्टिक टेस्ट कराए जा सकेंगे। कंपनी ने कहा कि ग्राहक घर पर ही 60 मिनट में सैंपल कलेक्शन का अनुरोध कर सकते हैं और केवल छह घंटे में रूटीन टेस्ट की डिजिटल रिपोर्ट हासिल कर सकते हैं। 

यह सेवा ऑरेंज हेल्थ लैब्स के साथ साझेदारी में शुरू की जा रही है जो मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक्स सेवा प्रदाता है। इस सेवा के जरिये एमेजॉन भारत के बढ़ते हेल्थ-टेक क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवा के लिए उपभोक्ता मांग में वृद्धि के बीच यह कदम ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज का रोजमर्रा की सेवाओं को अपने प्लैटफॉर्म पर जोड़ने का व्यापक प्रयास है।

एमेजॉन मेडिकल के कैटेगरी लीडर जयरामकृष्णन बालासुब्रमण्यम ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमारा लक्ष्य ऐसा सार्थक अनुभव सृजित करना है, जिससे बेहतर परिणाम मिलें।’ उन्होंने कहा, ‘डायग्नोस्टिक्स क्षेत्र कम पहुंच वाला और बिखरा हुआ है, जो हमें अधूरी जरूरतों को पूरा करने का महत्वपूर्ण अवसर 

देता है।’ एमेजॉन के ग्राहकों को अब शुरू से आ​खिर तक की संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच मिलेगी। इसमें टेली-कंसल्टेशन, दवाओं की डिलिवरी और मान्यता प्राप्त जांच शामिल हैं और ये सभी एमेजॉन मेडिकल के तहत हैं। 

डॉ. लाल पैथलैब्स, थायरोकेयर, हेल्थियंस और मेट्रोपोलिस जैसी पहले से स्थापित कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछे जाने पर बालासुब्रमण्यम ने कहा, ‘खास तौर पर प्रिवेंटिव और रूटीन टेस्टिंग में बढ़ने की काफी गुंजाइश है।’ उन्होंने कहा, ‘हम मजबूती के साथ एक ऐसी सेवा का सफर बनाने जा रहे हैं जिसमें डायग्नोस्टिक्स, डॉक्टर परामर्श और दवा की डिलिवरी बगैर किसी बाधा के मिल जाए।’ 

Advertisement
First Published - June 22, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement