facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हो जाएं सतर्क! H3N2 के मामलों में हो रहा लगातार इजाफा, इस साल 21 मार्च तक आ गए 1,300 से ज्यादा मामले

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 5:09 PM IST
H3N2 virus

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि इस साल 21 मार्च तक H3N2 वायरस के कुल 1317 मामले सामने आए हैं।

पवार ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से मिली सूचना के अनुसार, एक जनवरी 2023 से 21 मार्च 2023 तक H3N2 वायरस के कुल 1317 मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, पिछले दो माह में ‘ILI/ SARI’ निगरानी से H3N2 के 510 मामलों की रिपोर्ट की गई है, जिसमें से 19 मामलों में मरीजों को गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में दाखिल किए जाने की आवश्यकता थी।

पवार ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति की निगरानी करता है और मंत्रालय ने H3N2 सहित इनफ्लूएंजा के मामलों के प्रबंधन के लिए राज्यों को सहायता देने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक परामर्श जारी किया है जिसमें सभी राज्यों से विभिन्न उपायों सहित आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (ILI) एवं गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के रुझान पर बारीकी से नजर रखने एवं इन्फ्लुएंजा, सार्स-सीओवी आदि की जांच के लिए पर्याप्त संख्या में नमूने रेफर करने को कहा गया है।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement