facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Nasal corona vaccine: भारत बायोटेक’ के ‘इंट्रानेज़ल कोविड’ को ‘बूस्टर’ डोज के तौर पर मिली मंजूरी

Advertisement

‘भारत बायोटेक’ के ‘इंट्रानेज़ल कोविड’ टीके को सरकार ने दी मंजूरी

Last Updated- December 23, 2022 | 12:14 PM IST
Covid Vaccine
Shutterstock

सरकार ने भारत बायोटेक’ के ‘इंट्रानेज़ल कोविड’ टीके को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ डोज के तौर इस्तेमाल किए जाने को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बूस्टर डोज में किसी तरह की सूई का इस्तेमाल नहीं होगा और इसे नाक से दिया जाएगा। यह बूस्टर डोज निजी केंद्रों पर उपलब्ध होगा और इसे शुक्रवार शाम टीकाकरण पंजीकरण मंच ‘को-विन’ पर भी जारी किया जाएगा।

इस ‘बीबीवी154’ टीके के 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक के तौर पर इस्तेमाल की भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने नंवबर में मंजूरी दे दी थी। चीन और कुछ अन्य देशों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस टीके को मंजूरी मिली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरतने के प्रति आगाह करते हुए कहा था कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया, जबकि अधिकारियों को खासकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी संबंधी उपायों को कड़ा करने का निर्देश दिया था।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement