facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र सरकार अगले 10 वर्षों में देश भर में 75,000 मेडिकल सीट बढ़ाने की बना रही योजना: अमित शाह

Advertisement

अमित शाह ने कहा, ‘‘प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में सभी 14 विभागों वाला एक अस्पताल होता है। अब, हमने अगले 10 वर्षों में 75,000 और मेडिकल सीट जोड़ने का लक्ष्य रखा है।’’

Last Updated- October 04, 2024 | 6:48 PM IST
Central government is planning to increase 75,000 medical seats across the country in the next 10 years: Amit Shah केंद्र सरकार अगले 10 वर्षों में देश भर में 75,000 मेडिकल सीट बढ़ाने की बना रही योजना: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अगले 10 वर्षों में देश भर में और 75,000 मेडिकल सीट बढ़ाने की योजना बना रहा है।

शाह ने शहर के पास अडालज गांव में एक न्यास द्वारा संचालित अस्पताल ‘हीरामणि आरोग्यधाम’ का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया है।

शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले स्वच्छता अभियान शुरू किया, जो कई बीमारियों को खत्म करने के लिए एक सफाई अभियान था। फिर उन्होंने लोगों को कई अन्य बीमारियों से बचाने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रत्येक घर में शौचालय बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। उसके बाद उन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया और पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के बेहतर कार्यान्वयन के लिए मोदी ने प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को उन्नत करने के साथ-साथ देश भर में नये मेडिकल कॉलेज स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया।

शाह ने कहा, ‘‘प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में सभी 14 विभागों वाला एक अस्पताल होता है। अब, हमने अगले 10 वर्षों में 75,000 और मेडिकल सीट जोड़ने का लक्ष्य रखा है।’’

उन्होंने कहा कि सस्ती जेनेरिक दवाइयां बेचने वाले सरकारी दवा दुकानों का जाल बनाना भी केंद्र के समग्र दृष्टिकोण का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 140 करोड़ नागरिकों के लाभ के लिए 37 अलग-अलग योजनाएं शुरू की हैं और उन्हें लागू किया है। शाह गुजरात के दो-दिवसीय दौरे पर हैं।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement