facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coronavirus Cases Today: नहीं खत्म हुआ कोरोना का खतरा, भारत में निकले 159 नए मामले

Advertisement

Coronavirus Cases in India: मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार केरल में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Last Updated- January 27, 2024 | 3:07 PM IST
Coronavirus
Representative Image

Coronavirus Pandemic: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 159 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उपाचारधीन मरीजों की संख्या 1,623 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार केरल में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या पांच दिसंबर तक घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन एक नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम के कारण संक्रमण के मामलों में वृद्धि शुरू हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 841 नए मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था। वायरस के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथकवास में हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather: दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने बताया

सूत्रों ने कहा, ‘‘इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, न अस्पताल में बहुत ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं न ही मौत का आंकड़ा बढ़ा है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - January 27, 2024 | 2:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement