facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coronavirus New Cases: देश में COVID-19 के 1890 मामले सामने आये, पिछले 149 दिन में सबसे अधिक

Advertisement
Last Updated- March 26, 2023 | 2:08 PM IST
Virus

भारत में कोरोना वायरस के 1890 नए मामले सामने आये हैं जो कि 149 दिन में सबसे अधिक हैं। इसके बाद उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या बढ़कर 9433 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। देश में पिछले साल अक्टूबर में एक दिन में 2208 मामले सामने आए थे। मंत्रालय ने बताया कि सात और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,831 हो गई है। इनमें से दो-दो मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में 24 घंटे के दौरान हुई जबकि केरल ने पूर्व के रिकार्ड का मिलान करने के बाद तीन मरीजों की मौत की जानकारी दी।

दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है। कोविड-19 के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,04,147) हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है। अबतक 4,41,63,883 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अबतक कोविड रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - March 26, 2023 | 11:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement