facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

COVID-19 Case Today: अभी नहीे टला कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटे में निकले इतने नए मामले

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है।

Last Updated- February 11, 2024 | 5:25 PM IST
coronavirus cases- COVID-19
Representative Image

Coronavirus Pandemic: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 114 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 870 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। पिछले साल पांच दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों तक सिमट गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप और ठंड की वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। भारत में पूर्व में कोविड-19 की तीन लहर देखी गई।

डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में प्रतिदिन नये संक्रमित और मौत के मामले चरम पर थे। सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 4,14,188 नये मामले सामने आए थे और 3,915 लोगों की मौत हुई थी।

देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोविड-19 से साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इनसे 5.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक कोरोना वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.40 करोड़ से अधिक है। इसमें बताया गया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 5:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement