facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

COVID-19 Update: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली सरकार करेगी समीक्षा बैठक

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 10:07 AM IST
Virus

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली सरकार बृहस्पतिवार को एक बैठक करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा बुलाई गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक और अन्य हितधारक शामिल होंगे।

दिल्ली में पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार संक्रमण के नए मामले 300 तक पहुंचने के एक दिन बाद यह बैठक बुलाई गई है। शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण दर भी बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण से मौत के दो मामले भी सामने आए हैं।

दिल्ली में पिछले साल 31 अगस्त को संक्रमण के 377 दैनिक मामले दर्ज किए गए थे, जबकि संक्रमण दर 2.58 प्रतिशत थी। देश में इन्फ्लुएंजा के उप-स्वरूप एच3एन2 के मामलों में वृद्धि के बीच पिछले कुछ दिनों में शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में दैनिक मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कोविड-19 संक्रमण के कुल 20,09,361 मामले सामने आ चुके हैं और 26,526 लोगों की जान जा चुकी है।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement