facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Covid मामलों ने तोड़ा पांच महीनों का रिकॉर्ड, दिसंबर के बाद से दर्ज की गईं सबसे अधिक साप्ताहिक मौतें

Advertisement
Last Updated- March 26, 2023 | 9:53 PM IST
COVID

भारत में कोविड के मामलों ने पिछले पांच महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 25 मार्च को 1,890 कोविड के मामले दर्ज किए गए। इसके पहले 28 अक्टूबर को सबसे अधिक, 2,208 मामले दर्ज किए गए थे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद से साप्ताहिक मौतों में भी सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। 26 मार्च को समाप्त हो रहे सप्ताह तक सबसे अधिक,  29 माप्ताहिक मौतें, दर्ज की गईं हैं।

कोविड के दैनिक संक्रमण की दर भी 1.56 फीसदी बढ़ गई है, जो कि कम से कम चार महीने पहले तक एक फीसदी ही थी। संक्रमण दर के सप्ताह भर का आंकड़ा भी अगर देखा जाए तो साप्ताहिक संक्रमण दर में भी 1.29 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्तमान में कोविड के 9,433 सक्रिय मामले हैं।

सितंबर 2022 के दौरान हर दिन औसतन लगभग 5,300 मामले सामने आए थे। यह अक्टूबर 2022 के दौरान औसतन लगभग 2,100 दैनिक मामलों तक गिर गया। मार्च की शुरुआत में लगभग 240 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले सात दिनों में दैनिक संक्रमण का औसत 1,000 की संख्या को पार कर गया है। सबसे अधिक सक्रिय मामलों की संख्या, पांच राज्य, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में देखी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में कहा कि व्यापक तौर पर टीकाकरण के कारण अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में कमी बनी हुई है। इन दिनों चल रहे इन्फ्लुएंजा के मामलों में भी वृद्धि हो रही है और इसके साथ-साथ संक्रमण दर भी बढ़ रही है। इन्फ्लुएंजा और कोविड के लक्षण भी लगभग समान हैं।

इस बीच, सरकार ने दवाओं, बेड्स, ICU बेड्स, इलाज के दौरान उपयोग होने वाले आवश्यक उपकरणों और ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। बता दें कि पिछले दिनों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के बढ़ते मामलों का जायजा लेने के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी।

Advertisement
First Published - March 26, 2023 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement