facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi COVID Case: तेजी से फैल रहा है XBB1.76 वेरियंट, हर अस्पताल में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 2:45 PM IST
coronavirus in india

कोरोना का मौजूदा वेरियंट XBB1.76 बहुत तेजी से फैल रहा है और यह कोरोना vaccine की भी परवाह नहीं करता है। हालांकि यह sever ( गंभीर ) नहीं है। दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों की संख्या बढने के कारण उनके इलाज के लिए प्रत्येक अस्पताल में एक आइसोलेशन बेड की व्यवस्था करने जा रही है। दिल्ली सरकार COVID Appropriate Behaviour का पालन करने के लिए अभियान चलाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना की स्थिति समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। अभी जो कोरोना का XBB1.76 वेरियंट है, वह बहुत तेजी से फैल रहा है। 48 फीसदी कोरोना संक्रमितों में यही वेरियंट है और बाकी में इसके सब वेरियंट हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि यह वेरिएंट कोरोना vaccine की भी परवाह नहीं करता है। लेकिन राहत की बात यह है यह सीवर नहीं है और इससे संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने की भी बहुत ज्यादा जरूरत नहीं पड रही है। कोरोना के लिए इस समय रिजर्व 7,986 बेड में से महज 66 ही भरे हैं। इसलिए फिलहाल कोरोना के मामले बढ़ने से घबराने की जरूरत नहीं है।

हर अस्पताल में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड, COVID Appropriate Behaviour के लिए चलेगा अभियान

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सरकार कोरोना मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑक्सीजन,बेड, वेंटिलेटर, एंबुलेंस व जांच आदि के पर्याप्त इंतजाम है। 100 फीसदी जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। सीवेज सैंपल लेकर भी जांच हो रही है और इन्फ्लूएंजा मरीज के मामले में 5 फीसदी रेंडम जांच कर रहे हैं।

इसके साथ ही दिल्ली सरकार के प्रत्येक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि बाकी मरीजों के इलाज में बाधा न पहुंचे और कोरोना संक्रमितों का अच्छे से इलाज हो सके।

कोरोना से बचने के लिए COVID Appropriate Behaviour का पालन करना जरूरी है। इसके लिए सरकार अभियान चलाने वाली है। कोरोना, इन्फ्लूएंजा के लक्षण वालों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement