facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूषित खाद्य पदार्थों पर FSSAI सख्त, कहा- नैनो-प्लास्टिक को लेकर विश्वसनीय डेटा तैयार करने की जरूरत

Advertisement

खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने हाल ही में चीनी और नमक जैसे सामान्य खाद्य पदार्थों में माइक्रोप्लास्टिक होने की जानकारी दी थी।

Last Updated- August 18, 2024 | 10:20 PM IST
fssai

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रविवार को खाद्य पदार्थों के माइक्रो प्लास्टिक से दूषित होने की जांच के लिए एक परियोजना की शुरुआत की है। यह परियोजना इस साल मार्च में विभिन्न खाद्य पदार्थों में सूक्ष्म और नैनो-प्लास्टिक का पता लगाने के लिए विश्लेषणात्मक तरीकों को विकसित करने और भारत में उनके प्रसार और जोखिम का स्तर जांचने के लिए शुरू की गई थी।

खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने हाल ही में चीनी और नमक जैसे सामान्य खाद्य पदार्थों में माइक्रोप्लास्टिक होने की जानकारी दी थी।

एफएसएसएआई ने एक बयान में कहा है, ‘वैश्विक अध्ययनों में विभिन्न खाद्य पदार्थों में माइक्रो प्लास्टिक होने के बारे में बताया गया है, लेकिन भारत के लिए विश्वसनीय डेटा तैयार करना भी जरूरी है।’

इस परियोजना से भारतीय खाद्य पदार्थों में माइक्रो प्लास्टिक से दूषित होने की सीमा को समझने में मदद मिलेगी और सार्वजनिक स्वास्थ्य की संरक्षा के लिए प्रभावी नियमों और सुरक्षा मानकों के बारे में भी पता चलेगा।

Advertisement
First Published - August 18, 2024 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement