facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

खसरे से मौत के वैश्विक मामलों में 2021-22 के बाद 43% ग्रोथ : WHO

Advertisement

डब्ल्यूएचओ के अनुसार इसके वैश्विक टीकाकरण का दायरा 2021 से 2022 में मामूली तौर पर बढ़ा था, लेकिन 3.3 करोड़ बच्चे टीके की एक खुराक से वंचित रह गए।

Last Updated- November 20, 2023 | 3:20 PM IST
measels
Representative Image

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार कई वर्षों तक खसरा टीकाकरण की दर घटते रहने के बाद 2021-22 के बाद से इस बीमारी से मौत के वैश्विक मामलों की संख्या 43 प्रतिशत बढ़ गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में 37 देशों में बड़े स्तर पर खसरे का प्रकोप रहा था जबकि 2021 में ऐसे देशों की संख्या 22 थी। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि खसरे के प्रकोप का सामना कर रहे देशों में 28 देश डब्ल्यूएचओ के अफ्रीकी क्षेत्र में, छह पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र में, दो दक्षिण-पूर्व एशिया में और एक देश यूरोपीय क्षेत्र में है।

सीडीसी के वैश्विक टीकाकरण विभाग के निदेशक जॉन वर्टेफ्यूइले ने कहा, ‘‘खसरे का प्रकोप और उससे मौत के मामलों में वृद्धि हैरान करने वाली है, लेकिन दुर्भाग्य से पिछले कुछ सालों में टीकाकरण दर में हुई गिरावट को देखते हुए यह अनपेक्षित नहीं है।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘खसरे के मामले उन सभी देशों और समुदायों के लिए जोखिम वाले होते हैं जहां टीकाकरण की दर कम हो। खसरे से मौत के मामलों को रोकने के लिए तत्काल और लक्षित प्रयास महत्वपूर्ण हैं।’’  खसरे की रोकथाम के लिए टीके की दो खुराक दी जाती हैं।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार इसके वैश्विक टीकाकरण का दायरा 2021 से 2022 में मामूली तौर पर बढ़ा था, लेकिन 3.3 करोड़ बच्चे टीके की एक खुराक से वंचित रह गए। उसने कहा कि करीब 2.2 करोड़ बच्चों को पहली खुराक नहीं लगी, वहीं 1.1 करोड़ बच्चों को दूसरी खुराक नहीं मिली।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 3:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement