facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोवा सरकार H3N2 संक्रमण पर करेगी बैठक

Advertisement

गोवा सरकार ‘इन्फ्लूएंजा ए’ के उप स्वरूप ‘एच3एन2’ पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक करेगी

Last Updated- March 14, 2023 | 11:38 AM IST
vishwajeet Rane

गोवा सरकार ‘इन्फ्लूएंजा ए’ के उप स्वरूप ‘एच3एन2’ पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक करेगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन हो।

गोवा में इस साल अभी तक एच3एन2 का कोई मामला सामने नहीं आया है।

राणे ने सोमवार रात ट्वीट किया, ‘‘मैं कल (मंगलवार) स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग और गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारियों के साथ ‘इन्फ्लुएंजा ए’ के उप स्वरूप ‘एच3एन2’ पर चर्चा के लिए एक बैठक करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा और इस पर सप्ताह में एक बार समीक्षा बैठक की जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘एच3एन2’ वायरस के संबंध में विभिन्न राज्यों को दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement