facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

H3N2 Virus Outbreak: ओडिशा में दो महीनों में एच3एन2 इंफ्लूएंजा के 59 मामले सामने आये

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 8:38 AM IST
H3N2 virus

ओडिशा में जनवरी और फरवरी में एकत्र किए गए 225 नमूनों में से 59 में इंफ्लूएंजा एच3एन2 का संक्रमण पाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, एच3एन2 एक ऐसा इंफ्लूएंजा वायरस है जो आमतौर पर सूअरों से मनुष्यों में फैलता है।

इसके लक्षण मौसमी फ्लू वायरस के समान होते हैं। इसमें बुखार और खांसी एवं बलगम समेत श्वसन संबंधी समस्या के लक्षण दिखाई देते है। इसके अलावा कुछ मरीजों को शरीर में दर्द, मतली, उल्टी या दस्त सहित अन्य समस्याएं भी होती हैं।

क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, भुवनेश्वर की निदेशक संघमित्रा पति ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ओडिशा में जनवरी और फरवरी के महीने में एकत्र किए गए 225 नमूनों में से कुल 59 मामलों में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा का संक्रमण पाया गया।’’

उन्होंने कहा कि इसके लक्षण मौसमी फ्लू वायरस के समान हैं और इसमें बुखार और खांसी शामिल हो सकते हैं।

ओडिशा के जन स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वर्तमान में, वायरस के लिए ‘‘कोई निश्चित इलाज उपलब्ध नहीं है’’ और इसलिए, लोगों को एच3एन2 को दूर रखने के लिए ‘‘कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।’’

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement