facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दस करोड़ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से Ayushman Bharat Health Account से जोड़ा गया

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 7:03 PM IST
Ayushman Bharat

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत 10 करोड़ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से डिजिटल रूप से जोड़ा गया है। यह कदम विभिन्न स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए एक व्यापक चिकित्सा रिकॉर्ड बनाने में लोगों की मदद करता है।

अब तक 30 करोड़ से अधिक नागरिकों ने अपने विशिष्ट आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (एबीएचए) बनाए हैं। अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को अपने एबीएचए खातों से डिजिटल रूप से जोड़ने के साथ नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार इन रिकॉर्ड तक पहुंच सुनिश्चित कर सकेंगे और इसका प्रबंधन कर सकेंगे।

यह नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए एक व्यापक चिकित्सा रिकॉर्ड बनाने में सक्षम करेगा जिससे नैदानिक निर्णय लेने में सुधार होगा। नागरिक डिजिटल रूप से एबीडीएम पंजीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ प्रासंगिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी साझा कर सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर एस शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एबीडीएम ने एक और अहम पड़ाव छू लिया है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से जुड़े 10 करोड़ स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ, हम भारत में स्वास्थ्य सेवा को डिजिटल बनाने में हमारे प्रयासों का समर्थन करने के लिए सभी नागरिकों की सराहना करते हैं।”

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement