facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा दम: नए लाभार्थियों के लिए पर्याप्त रहेगा पीएम-जय आवंटन!

Advertisement

शनिवार को अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने आने वाले वर्षों में पीएमजय योजना में लगभग एक करोड़ गिग श्रमिकों को शामिल करने की भी ऐलान किया है। 

Last Updated- February 02, 2025 | 11:44 PM IST
Central Government Health Scheme

सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों ने आम बजट 2025-26 में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजय) के लिए आवंटन आवंटन में वृद्धि का स्वागत किया है और साथ ही इस बात पर चिंता जताई है कि क्या यह धनराशि इस योजना के तहत बढ़ रहे लाभा​र्थियों की संख्या को दायरे में लेने के लिए पर्याप्त होगी। 

वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान में पीएमजय के लिए 9,406 करोड़ रुपये की रा​शि का आवंटन किया गया है, जो वित्त वर्ष 25 के बजट अनुमान में आंवटित 7,300 करोड़ रुपये की रा​शि की तुलना में 28.8 प्रतिशत अ​धिक है। अलबत्ता यह वृद्धि इस योजना में और ज्यादा समूहों और राज्यों को शामिल करने के अनुरूप की गई है। 

शनिवार को अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने आने वाले वर्षों में पीएमजय योजना में लगभग एक करोड़ गिग श्रमिकों को शामिल करने की भी ऐलान किया है। 

आयुष्मान भारत के पूर्व मुख्य कार्य अधिकारी इंदु भूषण ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हालांकि मंशा अच्छी है, लेकिन गिग श्रमिकों को परिभाषित करने के लिहाज से कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियां रहेंगी क्योंकि उनके पास तैयार डेटाबेस नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कोई व्य​क्ति गिग श्रमिक हो सकता है और कल उसे नियमित नौकरी मिल सकती है। प्रबंध​न इसकी पुष्टि कैसे करेगा और किस प्रक्रिया का पालन किया जाएगा, इस संबंध में सवाल बने हुए हैं। देखना होगा कि कार्यान्वयन संबंधी इन चुनौतियों का समाधान कैसे किया जाएगा।

इस बात की भी चिंता बनी हुई है कि यह रकम नए लाभार्थियों के लिए पर्याप्त है या नहीं।

अकेले साल 2024 में ही 37 लाख आशा और आंगनवाड़ी कर्मचारियों और उनके परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा लाभ के लिए इस योजना का विस्तार किया गया था और साल के अंत में सरकार ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करने का ऐलान किया।

इस योजना के तहत तकरीबन 67.8 लाख और परिवारों को इस योजना में शामिल करते हुए इस साल ओडिशा पीएमजय योजना में शामिल होने वाला 34वां राज्य या संघ शासित प्रदेश बन गया।

Advertisement
First Published - February 2, 2025 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement