facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोविड से निपटने के लिए कितने तैयार

Advertisement

साल 2017 में भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति ने साल 2025 तक स्वास्थ्य सेवा पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.5 फीसदी खर्च करने का लक्ष्य रखा था। फिर भी मौजूदा खर्च 1.4% है।

Last Updated- May 28, 2025 | 11:18 PM IST
Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। देशभर में कोविड-19 के सक्रिय मामले 1,000 को पार कर जाने के साथ ही अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली मरीजों के इलाज के लिए तैयार है।

जानकारों का कहना है कि मामलों में अचानक आई उछाल में हल्के वेरिएंट शामिल हैं मगर यह उछाल पहले से ही कम निवेश, चिकित्सकों की कमी और अस्पताल के बुनियादी ढांचे में गंभीर खामियों के कारण कमजोर पड़ चुकी स्वास्थ्य प्रणाली की परीक्षा ले रहा है।

साल 2017 में भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति ने साल 2025 तक स्वास्थ्य सेवा पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.5 फीसदी खर्च करने का लक्ष्य रखा था। फिर भी मौजूदा खर्च 1.4 फीसदी ही है। जानकारों ने आगाह किया है कि निवेश बढ़ाए बगैर भारत को हर दिन आने वाले और आपातकालीन स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में संघर्ष करना पड़ेगा।

अब तक छह मौतें

इस महीने 19 से 26 मई के बीच बीच भारत में कोविड-19 के 752 नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,009 हो गई। 430 मरीजों के साथ केरल शीर्ष पर है। उसके बाद महाराष्ट्र (209) और दिल्ली (104) का स्थान है। जानकारों का कहना है कि कोरोना के इस लहर में वायरस के हल्के रूप शामिल हैं। मगर अब तक छह मौतें हो चुकी हैं।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement