facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत और उजबेकिस्तान ने CIS और यूरेशियाई हेल्थ मार्केट के लिए फार्मा-न्यूट्रास्यूटिकल व्यापार गलियारा शुरू किया

Advertisement

इसके माध्यम से 7 से 10 अरब डॉलर कारोबार का अनुमान है। इस पहल से उजबेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय, न्यूट्रिफाई टुडे और फार्मा यूरेशिया एक साथ आए हैं

Last Updated- March 09, 2026 | 10:57 PM IST
Pharma

भारत और उजबेकिस्तान ने सोमवार को राष्ट्रमंडल स्वतंत्र राज्यों (सीआईएस) और व्यापक यूरेशियाई स्वास्थ्य सेवा बाजार तक पहुंच का विस्तार करने के लिए एक संरचित फार्मास्यूटिकल और न्यूट्रास्यूटिकल व्यापार गलियारा शुरू किया है। इसके माध्यम से 7 से 10 अरब डॉलर कारोबार का अनुमान है।

इस पहल से उजबेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय, न्यूट्रिफाई टुडे और फार्मा यूरेशिया एक साथ आए हैं। इसका मकसद एक नीति-समर्थित मंच बनाना है, जिससे वैश्विक विनिर्माताओं को नियामक एकरूपता,निवेश और बाजार में प्रवेश को सुविधाजनक बनाकर जोड़ा जा सके।

उद्योग हितधारकों ने कहा कि गलियारे का उद्देश्य नियामक सहयोग, व्यापार को सुविधाजनक बनाना और वाणिज्यिक जुड़ाव को मिलाकर सीआईएस बाजारों में विस्तार करने की इच्छुक कंपनियों के लिए एक अधिक संस्थागत मार्ग प्रदान करना है। इस मंच से भारतीय विनिर्माताओं और यूरेशिया के वितरकों के बीच साझेदारी, संयुक्त उद्यम और आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण में मदद मिलने की उम्मीद है।

उजबेकिस्तान खुद को नीति और बुनियादी ढांचा पहलों की एक श्रृंखला के माध्यम से फार्मास्यूटिकल और न्यूट्रास्यूटिकल के कारोबार के लिए एक क्षेत्रीय प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित कर रहा है। इसमें समर्पित फार्मा पार्क, नियामक सुधार और विदेशी निर्माताओं और अनुबंध विकास भागीदारों को आकर्षित करने के उद्देश्य से निवेश सुविधा उपाय शामिल हैं। भारत, रूस और मध्य एशिया के बीच देश के भौगोलिक स्थान की वजह से यह कंपनियों के लिए रणनीतिक आधार बन सकता है, जिसे फार्मास्यूटिकल्स के नियमों को आधुनिक बनाने और औद्योगिक क्लस्टर बनाने से मदद मिलेगी।

20 से 22 मई के बीच ताशकंद में होने जा रहे फार्मा यूरेशिया 2026 में गलियारे से वाणिज्यिक कामकाज की शुरुआत होगी। यह कार्यक्रम यूरेशिया के फार्मास्यूटिकल और न्यूट्रास्यूटिकल विनिर्माताओं, घटक आपूर्तिकर्ताओं, कॉन्ट्रैक्ट विनिर्माताओं, नियामक प्राधिकरणों और वितरकों को एक मंच पर लाएगा।

आयोजकों ने कहा कि प्रदर्शनी को भारत-सीआईएस स्वास्थ्य व्यापार गलियारे के लिए एक संस्थागत बाजार के रूप में कार्य करने की उम्मीद है, जहां कंपनियां साझेदारी और बाजार प्रवेश रणनीतियों का पता लगाने के लिए खरीदारों, नियामकों और सरकारी एजेंसियों के साथ जुड़ सकती हैं।

Advertisement
First Published - March 9, 2026 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement