facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मांडविया ने स्वस्थ रहने व पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए लोगों से साइकिल चलाने का किया आग्रह

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 2:45 PM IST
Mansukh mandawiya

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से स्वस्थ रहने और पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने के लिए साइकिल चलाने का आग्रह किया है।

मंत्री ने सोमवार को ‘नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज’ (NBEMS) द्वारा ‘पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ’ विषय पर एक ‘साइक्लोथॉन’ (साइकिल मैराथन) में हिस्सा लिया। ‘साइक्लोथॉन’ निर्माण भवन से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होकर गुजरी।

इसका नेतृत्व करने वाले मांडविया ने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। मांडविया को साइकिल चलाने का काफी शौक है और इसी वजह से उन्हें ‘ग्रीन एमपी’ भी कहा जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ साइकिल पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती है क्योंकि यह प्रदूषण रहित वाहन है। कई विकसित देशों में व्यापक स्तर पर साइकिल चलाई जाती है, जबकि भारत में इसे गरीब इंसान की सवारी माना जाता है। इसे अमीर व्यक्ति का वाहन बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इसे ‘फैशन’ से ‘पैशन’ में बदलने की जरूरत है। एक हरित व स्वस्थ्य पृथ्वी के लिए आइए साइकिल चलाने की आदत को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।’’

उन्होंने एनबीईएमएस को उसके ‘गो-ग्रीन’ अभियान और स्वास्थ्य संवर्धन व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए बधाई भी दी।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 2:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement