facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में 126 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से अधिक मामले सामने आए

Advertisement

देश में कोविड-19 के 843 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,94,349 हो गई है

Last Updated- March 18, 2023 | 11:45 AM IST
Covid

भारत में शनिवार को 126 दिन के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से अधिक मामले दर्ज किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 843 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,94,349 हो गई है।

पिछले चौबीस घंटे में झारखंड और महाराष्ट्र से संक्रमण से एक-एक, जबकि केरल से दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,799 पर पहुंच गई है।

मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपाचाराधीन रोगियों की संख्या 5,839 है, जो संक्रमितों की कुल तादाद का 0.01 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,58,161 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत आंकी गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2023 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement