facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई दवाओं पर 10 साल की एक्सक्लूसिविटी की मांग, OPPI ने कहा- इनोवेशन बढ़ाने को मजबूत नीति जरूरी

Advertisement

यह कदम केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा दवा उद्योग के हितधारकों से टिप्प​णियां मांगे जाने के बाद उठाया जा रहा है

Last Updated- November 21, 2025 | 10:33 PM IST
Pharma

देश में अनुसंधान पर आधारित वै​श्विक दवा कंपनियों का प्रतिनि​धित्व करने वाला भारतीय औषधि उत्पादक संगठन (ओपीपीआई) ने नई दवाओं के लिए आवेदन करने वाली पहली कंपनी के नियामकीय आंकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए बाजार अ​धिकार के बाद 10 साल की एक्सक्लूसिविटी अव​धि की मांग की है।

यह कदम केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा दवा उद्योग के हितधारकों से टिप्प​णियां मांगे जाने के बाद उठाया जा रहा है। ये टिप्प​णियां उन नियमों के संबंध में थी, जिनके तहत पहले आवेदक को क्लीनिकल परीक्षण और बायोइक्विवेलेंस स्टडी (दवाओं की तुलना करने वाला अध्ययन) करना जरूरी होता है, जबकि बाद में आवेदन करने आवेदक इन परीक्षणों को छोड़ सकते हैं और किसी दवा को पेश करने के लिए मंजूरी पाने का आसान रास्ता अपना सकते हैं।

Also Read: युवाओं में तेजी से बढ़ता मधुमेह संकट, आधे भारतीयों में असामान्य शुगर स्तर चौंकाने वाला

देश की नियामकीय एजेंसी के नोट में कहा गया था कि क्लीनिकल परीक्षण और बायोइक्विवेलेंस अध्ययन के आंकड़ों के आधार पर देश में पहली बार नई दवा हासिल करने वाली पहली कंपनी और बायोइक्विवेलेंस अध्ययन के आंकड़ों के आधार पर उसी नई दवा के लिए मंजूरी पाने वाले बाद के आवेदकों के बीच बराबरी के अवसर नहीं हैं।

ओपीपीआई के महानिदेशक अनिल मताई ने कहा कि दवा क्षेत्र में निवेश के लिहाज से भारत पहले से बेहतर स्थिति में है। उद्योग के संगठन के वा​र्षिक सम्मेलन से इतर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कोई वै​श्विक कंपनी नया मॉलिक्यूल क्यों लॉन्च करेगी, अगर किसी दूसरे आवेदक से छोटा बायोइक्विवेलेंस या बायोअवेलेबिलिटी अध्ययन के लिए कहा जाता है और फिर उसे मूल सृजनकर्ता के विनियामकीय दस्तावेज का संदर्भ दे दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि भारत को दवा क्षेत्र में नए नवाचार के लिए निवेश बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि वह दुनिया के लिए केवल जेनेरिक आपूर्तिकर्ता नहीं बना रह सकता। उन्होंने कहा, ‘हम सरकार से इसी बात की पैरवी कर रहे हैं कि हमें ऐसी नीतियों और मार्गदर्शन की जरूरत है, जो नवाचार को बढ़ावा दें।’

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement