facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बल्क ड्रग्स के लिए PLI योजना का उत्पादन लक्ष्य बढ़ा

Advertisement

वित्त वर्ष 27 में बल्क ड्रग्स, मेडिकल डिवाइसेज और फार्मा सेक्टर में घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का फोकस

Last Updated- February 03, 2026 | 9:44 AM IST
Antibiotics in animals
Representational Image

फार्मास्युटिकल्स विभाग वित्त वर्ष 27 में बल्क ड्रग्स, मेडिकल उपकरणों और फार्मास्युटिकल के लिए पीएलआई योजना के तहत उत्पादन में वृद्धि का लक्ष्य बना रहा है। इन योजनाओं के लिए इस साल आवंटन में 2.24 प्रतिशत की अधिक वृद्धि की गई है। वित्त वर्ष 27 के लिए बजट अनुमानों में तीन योजनाओं के लिए संयुक्त आवंटन 2,499.84 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि वित्त वर्ष 26 के बजट अनुमान में यह आवंटन 2,444.93 करोड़ रुपये था।

बजट के दस्तावेजों के अनुसार फार्मास्युटिकल्स विभाग वित्त वर्ष 27 में बल्क ड्रग्स के विनिर्माण के लिए 500 टन क्षमता जोड़ने का लक्ष्य बना रहा है, जिससे इस वर्ष 1,250 करोड़ रुपये के ड्रग्स का कुल उत्पादन होगा।

इस योजना का मकसद उन जरूरी एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट (एपीआई) का देश में ही उत्पादन करना है, जिनका इस्तेमाल खास दवाएं बनाने में होता है और जिनके कोई विकल्प नहीं हैं। इससे एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता के कारण आपूर्ति में रुकावट का खतरा कम होगा। यह कदम तब उठाया गया है, जब कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने चीनी विनिर्माताओं द्वारा आक्रामक रूप से किए जा रहे दामों में कमी और डंपिंग से निपटने के लिए पेनिसिलिन-जी, एमोक्सिसिलिन और 6-एपीए जैसे एपीआई के लिए न्यूनम आयात मूल्य (एमआईपी) की सीमा तय की थी।

विभाग बल्क ड्रग्स योजना के दायरे में नहीं आने वाले फार्मास्युटिकल के लिए पीएलआई योजना के तहत वित्त वर्ष 27 में 1.08 लाख करोड़ रुपये की दवाओं के उत्पादन करने भी लक्ष्य बना रहा है। पिछले साल इस योजना के लिए 90,000 करोड़ रुपये के उत्पादन लक्ष्य से यह वृद्धि हुई है, जो बायोफार्मास्युटिकल्स, जटिल जेनेरिक ड्रग्स, पेटेंटेड ड्रग्स या पेटेंट समाप्ति के करीब वाली दवाओं, ऑटो-इम्यून ड्रग्स और एंटी-कैंसर ड्रग्स जैसी उच्च-मूल्य वाली दवाओं के उत्पादन को प्रोत्साहित करती है।

यह पिछले साल इस योजना के लिए 90,000 करोड़ रुपये के उत्पाद लक्ष्य की तुलना में ज्यादा है। इसमें बायोफार्मास्युटिकल, कॉम्प्लेक्स जेनेरिक दवाएं, पेटेंट वाली दवाएं या जिन दवाओं का पेटेंट खत्म हो चुका है, ऑटो-इम्यून वाली दवाएं और कैंसर रोधी दवाओं जैसी अधिक मूल्य वाली दवाओं के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। बीएस

Advertisement
First Published - February 3, 2026 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement