facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आयुष्मान भारत योजना का बढ़ेगा दायरा, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, U-WIN पोर्टल भी लॉन्च होगा

Advertisement

AB-PMJAY: नैशनल हेल्थ अथॉरिटी के आंकड़ों के अनुसार अब तक पीएमजेएवाई के अंतर्गत 35.4 करोड़ लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल चुका है।

Last Updated- September 21, 2024 | 7:56 AM IST
नई सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में आयुष्मान भारत योजना, Ayushman Bharat, Schedule M on health ministry and DoP's top agenda
Representative Image

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) का दायरा और बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ऐलान किया है कि इसी मौके पर अगले महीने प्रधानमंत्री मोदी टीकाकरण की निगरानी वाले पोर्टल यू-विन की भी शुरुआत करेंगे। नड्डा तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार के शुरुआती 100 में स्वास्थ्य मंत्रालय की उपलिब्धयां गिना रहे थे।

इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एबी-पीएमजेएवाई के तहत अब 70 और इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को हर साल कैशलेस और पेपरलैस 5 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। पूरे देश में इस योजना में शामिल अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है।

नैशनल हेल्थ अथॉरिटी के आंकड़ों के अनुसार अब तक पीएमजेएवाई के अंतर्गत 35.4 करोड़ लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल चुका है। प्रायोगिक आधार पर यू-विन पोर्टल शुरू हो चुकी है। इस पर अब तक 6.46 करोड़ लाभार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। विस्तारित आयुष्मान भारत योजना इसी साल अक्टूबर से प्रभावी होगी। इससे 4.5 करोड़ परिवारों के 70 या इससे अधिक उम्र वाले 6 करोड़ पात्र लोगों को फायदा होगा।

नड्डा ने टीबी मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी नए नियमों का भी ऐलान किया। उन्होंने दावा किया कि नए प्रावधान से टीबी के इलाज की अवधि 9 से 12 महीनों से घटकर 6 महीने ही रह जाएगी।

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 7:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement