facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Covid-19 दवाओं का हो पर्याप्त भंडार

Advertisement

सरकार का दवा कंपनियों को कोविड से जुड़ी दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

Last Updated- December 29, 2022 | 11:29 PM IST
Preparing to bring PLI scheme for major chemicals used in medicine, other industries
PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को सभी दवा कंपनियों से कोविड के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं सहित सभी दवाओं के पर्याप्त भंडार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि 1 जनवरी, 2023 से  चीन, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत आने से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर एक निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। 

दवा कंपनियों के साथ हुई एक वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर नजर रखने और सक्रिय दवा सामग्री के साथ-साथ कोविड प्रबंधन के लिए आवश्यक दवाओं के फॉर्म्यूलेशन के उत्पादन और उपलब्धता की बारीकी से निगरानी करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में मौजूद दवा उद्योग के एक अधिकारी ने कहा कि दवाओं की मांग में वृद्धि होने की स्थिति में तैयारी की समीक्षा के लिए मंत्री के साथ चर्चा की गई। उन्होंने कहा, ‘उद्योग ने यह भी अनुरोध किया कि हमें कुछ प्रमुख दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए जैसा कि हमने पिछली बार महामारी के तेज चरण के दौरान किया था क्योंकि इससे भारत के दवा उद्योग की छवि को नुकसान पहुंचता है।’ उद्योग के अधिकारी ने कहा कि निर्यात आदि से जुड़े फैसले हितधारकों के सलाह-मशविरे के साथ लिया जाएगा। कुछ देशों में कोविड के बढ़ते मामलों के चलते, कोविड प्रबंधन के सिलसिले में दवाओं की उपलब्धता और आवश्यक दवाओं की उत्पादन क्षमता का जायजा लेने के लिए बैठक आयोजित की गई थी।

राज्य किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए, ऑक्सीजन, ऐंबुलेंस, वेंटिलेटर की उपलब्धता जैसी अपनी तैयारी का जायजा ले रहे हैं। सरकारी अस्पतालों ने मंगलवार को कोविड मामलों में बढ़ोतरी की स्थिति को संभालने के लिए अपनी तैयारी का आकलन करने के लिए एक मॉक-ड्रिल कराया। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, फार्मा सचिव एस अपर्णा, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण के अध्यक्ष कमलेश पंत, भारत के औषधि महानियंत्रक वी जी सोमानी मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: Covid-19 Update: दिल्ली में बढ़ी प्रिकॉशन डोज लगवाने की रफ्तार

दवा उद्योग के प्रतिनिधियों में इंडियन फार्मास्यूटिकल्स अलायंस के महासचिव सुदर्शन जैन, इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विरंचि शाह, अकुम्स फार्मास्यूटिकल्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक संजीव जैन भी बैठक में शामिल हुए। करीब 80 प्रतिशत से अधिक वैश्विक मामले जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया, हॉन्ग कॉन्ग और ताइवान सहित 10 देशों से हैं। भारत ने अपने हवाईअड्डों पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से दो प्रतिशत की रैंडम जांच करानी शुरू कर दी है।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement