facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोविड: JN.1 के कुल मामले बढ़कर पहुंचे 162, केरल सबसे आगे

Advertisement

भारत में कोविड-19 के कुल 797 नए मामले सामने आए, यह इस साल मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है।

Last Updated- December 29, 2023 | 11:44 PM IST
COVID-19 cases in India

देश में शुक्रवार तक कोविड जेएन.1 वेरिएंट के कुल मामले बढ़कर 162 तक पहुंच गए हैं। इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम की वेबसाइट से यह जानकारी मिली।

जेएन.1 वेरिएंट के कुल 83 मामलों के साथ केरल सबसे आगे है। इसके बाद गुजरात में 34 मामले, गोवा में 18 , कर्नाटक में 8 , महाराष्ट्र में 7 , राजस्थान में 5 , तमिलनाडु में 4 , तेलंगाना में 2 और दिल्ली में 1 मामला पाया गया है।

शुक्रवार को भारत में कोविड-19 के कुल 797 नए मामले सामने आए, यह इस साल मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,091 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश के चार राज्यों में कोविड से पांच लोगों की मौत हो गई।

हालांकि केरल में अब कोविड के सक्रिय मामलों में गिरावट आती दिख रही है। पिछले 24 घंटे में वहां नए पाए गए मामलों की तुलना में अस्पतालों से घर जाने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही।

शुक्रवार की सुबह तक के एक दिन में राज्य में कोविड के 379 नए मामले पाए गए, जबकि 652 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2,522 रह गई है। देश में कुल सक्रिय कोविड मामलों का अब भी 61 फीसदी हिस्सा केरल में ही है।

कर्नाटक में कोविड के 158 नए मामले पाए गए हैं और इस तरह वहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 568 तक पहुंच गई। राज्य सरकार ने कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों के लिए सात दिन तक आइसोलेशन में रहना अनिवार्य कर दिया है।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सबसे कम नए मामले पाए गए, जहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या क्रमश: 369 और 156 है।

देश के आठ राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में 18 दिसंबर से अब तक कोविड से कुल 38 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 19 मौतें केरल में, इसके बाद नौ मौतें कर्नाटक में और तीन मौतें महाराष्ट्र में हुईं। पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुदुच्चेरी में एक-एक मरीजों की मौत हुई है।

पिछले चौबीस घंटे की बात करें तो 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के एक भी मामले नहीं पाया गया।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement