facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World TB Day 2023: WHO ने टीबी के खात्मे के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर सहयोग का आह्वान किया

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 4:54 PM IST
tuberculosis

डब्ल्यूएचओ ने विश्व तपेदिक (टीबी) दिवस पर इस बीमारी को दुनिया से मिटाने के लिए शुक्रवार को सरकारी और सामाजिक स्तर पर सहयोग की अपील की। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने उच्च-स्तरीय नेतृत्व व निवेश तथा नवाचारों और संगठन की नयी सिफारिशों पर तेजी से अमल करने की तत्काल आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने न केवल टीबी के खात्मे के लिए वर्षों में हुई प्रगति को रोक दिया है बल्कि इसे पलट भी दिया है।

उन्होंने कहा कि 2021 में, विश्व स्तर पर तपेदिक के नए और पुराने रोगियों की संख्या लगभग एक करोड़ छह लाख थी। 2020 की तुलना में तपेदिक रोगियों की संख्या में पांच लाख की वृद्धि हुई थी।

खेत्रपाल के मुताबिक, टीबी और टीबी-एचआईवी के कारण 16 लाख लोगों की मौत हो गई। कोविड-19 महामारी फैलने के बाद टीबी से मरने वालों की संख्या में दो लाख का इजाफा हुआ है।

ऐसे में डब्ल्यूएचओ ने विश्व तपेदिक (टीबी) दिवस पर इस बीमारी को दुनियाभर से मिटाने के लिए शुक्रवार को सरकारी और सामाजिक स्तर पर सहयोग कायम करने की अपील की।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement