facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शाहरुख खान बने ‘किंग’ Time Magazine के रीडर्स पोल में पहले स्थान पर

Advertisement

शाहरुख खान की जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने देश और विदेश में 1,000 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की थी, जिसे बड़े पर्दे पर उनकी वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।

Last Updated- April 07, 2023 | 9:11 PM IST
King Khan became Badshah, Shahrukh Khan on the first place in Time Magazine's readers' poll

सुपरस्टार शाहरुख खान ने ‘टाइम मैगजीन’ की वार्षिक ‘टाइम 100’ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पाठकों द्वारा किए गए वोट के आधार पर यह सूची तैयार की जाती है। अमेरिकी प्रकाशन के अनुसार, इस साल 12 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया, जिसमें से चार फीसदी मत शाहरुख खान को मिले।

खान (57) की जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने देश और विदेश में 1,000 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की थी, जिसे बड़े पर्दे पर उनकी वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। इस सूची में तीन फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर ईरान की वे महिलाएं हैं, जो इस्लाम शासित देश में अपनी आजादी के लिए आवाज उठा रही हैं।

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 फीसदी वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर हैं। अर्जेंटीना को पिछले साल कतर में फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले फुटबॉलर मेसी 1.8 फीसदी वोट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें : NMACC में सितारों से भरी रात : भारतीय और हॉलीवुड हस्तियों ने जमाया रंग

ऑस्कर विजेता मिशेल योह, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भी सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। पत्रिका के अनुसार, उनके संपादक 13 अप्रैल को उनकी पसंद के ‘टाइम100’ 2023 की सूची जारी करेंगे।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 2:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement