facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Oscar Nominations 2023 : RRR के ‘नाटू नाटू’ गाने का जलवा, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेटिड

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 8:24 PM IST
RRR song Naatu Naatu

फिल्मकार एस एस राजामौली की ‘RRR ’ ने मंगलवार को फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ के साथ बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ऑस्कर नामांकन हासिल करके इतिहास रच दिया।

इस श्रेणी में फिल्म को ‘‘टेल इट लाइक अ वुमन’’ से ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मेवरिक’ से ‘होल्ड माई हैंड’, ‘‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’’ से ‘‘लिफ्ट मी अप’’ और ‘‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’’ से ‘‘दिस इज ए लाइफ’ के साथ नामांकित किया गया है।

फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘हमने इतिहास रचा है। यह साझा करते हुए गर्व और खुशी हो रही है कि नाटू नाटू को 95वें एकेडमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए नामांकित किया गया है।’’

एम एम कीरावनी द्वारा रचित और काल भैरव व राहुल सिप्लिगुंज द्वारा लिखित ‘‘नाटू नाटू’’ के लिए यह तीसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय मान्यता है। कीरावनी ने इस महीने की शुरुआत में गाने के लिए गोल्डन ग्लोब के साथ-साथ क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीता था।

फिल्म ने एक और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड-सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी का खिताब जीता। डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित 2008 की ब्रिटिश फिल्म ‘‘स्लमडॉग मिलियनेयर’’ का ‘‘जय हो’’, सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और मूल गीत श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी गीत था। इसका संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया था और गुलजार ने लिखा था।

हॉलीवुड अभिनेता रिज अहमद और अभिनेत्री एलीसन विलियम्स ने यहां 95वें एकेडमी पुरस्कारों की 23 श्रेणियों के लिए नामांकन की घोषणा की। ऑस्कर के विजेताओं की घोषणा 12 मार्च को होगी।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement