facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पुणे की जेनोवा के कोरोनारोधी टीके को मिली मंजूरी

Advertisement

कंपनी ने दावा किया कि जेमकोववैक-ओएम कोविड-19 के खिलाफ पहला बूस्टर टीका है जिसे ओमिक्रॉन स्वरूप के खिलाफ भारत में विकसित किया गया है।

Last Updated- June 20, 2023 | 10:04 PM IST
Pune's Genova's anti-coronavirus vaccine approved

पुणे की जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि ओमीक्रॉन स्वरूप के खिलाफ उसके एमआरएनए आधारित कोविड-19 बूस्टर टीके (जेमकोववैक-ओएम) को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई)से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने दावा किया कि जेमकोववैक-ओएम कोविड-19 के खिलाफ पहला बूस्टर टीका है जिसे ओमिक्रॉन स्वरूप के खिलाफ भारत में विकसित किया गया है। एक वर्चुअल प्रेस वार्ता में जेनोवा बॉयोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के मुख्य कार्याधिकारी संजय सिंह ने कहा कि नैदानिक परीक्षण के दौरान बूस्टर टीका ने करीब 3000 लोगों में जबरदस्त प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया प्रदर्शित की है। यह परीक्षण 13 शहरों के 20 केंद्रों पर किया गया।

उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान टीका सुरक्षित साबित हुआ जिसके कारण एक भी दुष्प्रभाव का मामला नहीं मिला, जबकि इसकी गुणवत्ता भी शानदार रही। कंपनी की ओर से कहा गया कि कोवैक्सीन या कोविशिल्ड की दो खुराक ले चुके लोगों को बूस्टर टीका लगाया जा सकता है।

यह भी कहा गया कि टीका दो से आठ डिग्री सेल्सियस के ताप पर स्थिर रहता है। यह एक इंट्राडर्मल टीका है जिसको एक सूई रहित उपकरण से दिया जाता है जिसे ‘ट्रोपिस’ कहते हैं। ‘ट्रोपिस’ का विकास अमेरिकी कंपनी फार्मा जेट ने किया है।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 10:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement