facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SAI Recruitment 2024: स्पोर्ट्स अथॉरिटी में निकलीं भर्ती, यहां चेक करें आप एलिजिबिल हैं या नहीं

Advertisement

SAI ने इन पदों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कार्यक्रम सहित एक डिटेल नोटिफिकेशन अपलोड की है।

Last Updated- January 23, 2024 | 8:16 PM IST
स्पोर्ट्स अथॉरिटी में निकलीं भर्ती, यहां चेक करें आप एलिजिबिल हैं या नहीं , SAI Recruitment 2024: Recruitment in Sports Authority, check here whether you are eligible or not

SAI Recruitment 2024: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने असिस्टेंट कोच, कोच, सीनियर कोच, हाई परफॉर्मेंस कोच और अन्य सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विषयों में कुल 214 रिक्तियां भरी जानी हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी 2024 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आप यहां एलिजिबिलिटी, आयु सीमा, आवेदन और चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य विवरण सहित SAI भर्ती अभियान से संबंधित सभी डिटेल देख सकते हैं।

SAI कुल 214 पदों के लिए करेगा भर्तियां

SAI ने विभिन्न विषयों में कुल 214 पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की है। इसमें असिस्टेंट कोच के लिए 117, कोच के लिए 43, सीनियर कोच के लिए 45 और हाई परफॉर्मेंस कोच के लिए 9 पद खाली है।

नोट कर लें SAI भर्ती 2024 की महत्वपूर्ण तिथियां

SAI ने इन पदों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कार्यक्रम सहित एक डिटेल नोटिफिकेशन अपलोड की है। आप SAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे घोषित 214 रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशियल विज्ञापन को ठीक से पढ़ लें।

Also read: UGC NET Results 2023 Declared: NTA NET का जारी हो गया रिजल्ट, कैंडिडेट्स ऐसे कर सकते हैं चेक और डाउनलोड

SAI पदों के लिए एलिजिबिलिटी और आयु सीमा क्या है?

परीक्षा प्राधिकरण द्वारा पात्रता मानदंड (eligibility criteria) और आयु सीमा (age limit) जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास SAI, NS NIS, या किसी अन्य मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि होनी चाहिए। या ओलंपिक, पैरालिंपिक, अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी (SAI द्वारा परिभाषित) या
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता होना चाहिए।

आयु सीमा: आप ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

असिस्टेंट कोच- 40 वर्ष
कोच- 45 वर्ष
सीनियर कोच- 50 वर्ष
हाई परफॉर्मेंस कोच- 60 वर्ष

ऑनलाइन आवेदन के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

इच्छुक उम्मीदवार SAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

1: SAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://sportsauthorityofindia.nic.in/ पर जाएं।
2: होमपेज पर SAI भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
3: आवश्यक विवरण प्रदान करें।
4: आवेदन पत्र जमा करें।
5: आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
6: फिल किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रखें। भविष्य में यह काम आएगा।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 8:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement