facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमला, घर में घुसे लुटेरे ने किया चाकू से वार, लीलावती अस्पताल में भर्ती

Advertisement

हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Last Updated- January 16, 2025 | 9:04 AM IST
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के बड़ा हमला हुआ। एक लुटेरा उनके बांद्रा (पश्चिम) स्थित घर में घुस आया और करीब 2:30 बजे उन पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में सैफ को कई चोटें आईं, जिनमें से एक उनकी रीढ़ के पास है।

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से पुलिस के मुताबिक, हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच तेज़ी से जारी है और पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें अभी यह साफ़ नहीं है कि सैफ को चाकू मारा गया या लुटेरे से झगड़े के दौरान चोट लगी। फिलहाल हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच भी इस मामले में जुटी है।”

लीलावती अस्पताल के मुख्य अधिकारी नीरज उत्तमानी ने बताया, “सैफ को सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल लाया गया। उनके शरीर पर 6 चोटें हैं, जिनमें से 2 गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के पास है। उनकी सर्जरी न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन, और एनेस्थेटिस्ट डॉ. निशा गांधी कर रहे हैं। सर्जरी के बाद ही हम स्थिति का सही आंकलन कर पाएंगे।”

फैंस के बीच इस घटना ने खलबली मचा दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है। सैफ के चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement