facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सलमान खान ने पुलिस को बताया: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह मुझे और मेरे परिवार को मारना चाहता था

Advertisement

अभिनेता का यह बयान मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में दाखिल किए गए चार्जशीट का हिस्सा है।

Last Updated- July 24, 2024 | 8:48 PM IST
Actor Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पुलिस को बताया है कि उन्हें यकीन है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने अप्रैल में उनके मुंबई स्थित घर पर फायरिंग की थी और उनका और उनके परिवार का कत्ल करने की कोशिश की थी। अभिनेता का यह बयान मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में दाखिल किए गए चार्जशीट का हिस्सा है।

सलमान खान ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल की सुबह वो अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में सो रहे थे, तभी उन्हें पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। सुबह करीब साढ़े चार बजे उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें बताया कि दो लोग बाइक पर आकर पहली मंजिल की बालकनी पर फायरिंग कर गए हैं। सलमान खान ने बताया कि पहले भी उनपर और उनके परिवार पर हमले की कोशिशें हुई हैं। उन्होंने बताया कि उनके बॉडीगार्ड ने इस फायरिंग की शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।

बयान में कहा गया है कि बाद में अभिनेता को पता चला कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली है। बयान में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह के सदस्यों ने पहले भी सलमान खान और उनके रिश्तेदारों को मारने की बात कही थी। उन्होंने कहा, “इसलिए मेरा मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से मेरे परिवार के सोते समय फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और हम सबको मारने की योजना बनाई थी।” अभिनेता ने पुलिस को बताया कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले कुछ सालों में कई और धमकियां मिली थीं।

अभिनेता ने कहा कि साल 2022 में उनकी बिल्डिंग के सामने एक बेंच पर धमकी भरा पत्र मिला था, जबकि मार्च 2023 में उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से ईमेल पर धमकी मिली थी। अभिनेता ने कहा कि जनवरी 2024 में दो अज्ञात लोगों ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर उनके पनवेल के पास स्थित फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट मामलों की विशेष अदालत में फायरिंग मामले में 1735 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।

अदालत ने हाल ही में चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त मटेरियल है। इस मामले में विक्की कुमार गुप्ता, सागर कुमार पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, अनुज कुमार थापन (अब मृत), मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। थापन ने कथित तौर पर गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। अन्य पांच अब न्यायिक हिरासत में हैं।

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 8:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement