facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘द केरल स्टोरी’ की अभिनेत्री अदा शर्मा का हुआ एक्सीडेंट, जान से मारने की मिल रही थी धमकी

Advertisement

एक्सीडेंट के बाद अदा शर्मा ने खुद अपनी सेहत की जानकारी फैंस के साथ साझा की

Last Updated- May 15, 2023 | 12:15 PM IST
adah sharma
Twitter

द केरल स्टोरी से चर्चा में आई अभिनेत्री अदा शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है। बता दें, एक्ट्रेस और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन बीते दिन एक इवेंट में शामिल होने के लिए करीमनगर जाने वाले थे, लेकिन रोड एक्सीडेंट के करण ये दौरा रद्द करना पड़ा।

हालही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के चर्चे दुनिया भर में आम हो रहे हैं। जहां एक तरफ इसे लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है वहीं दूसरी और कुछ वर्ग और राजनितिक दल इसका विरोध भी कर रहे हैं। फिल्म के साथ-साथ लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा की भी खूब सराहना की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ अदा को जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी। ऐसे में रोड एक्सीडेंट से सवाल खड़े हो सकते हैं।

हालांकि एक्सीडेंट के बाद अदा शर्मा ने खुद अपनी सेहत की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। एक्ट्रेस ने ट्वीटर के ज़रिए अपने फैंस को बताया की एक्सीडेंट बहुत मामूली था और वो एकदम ठीक हैं।

अदा ने अपने ट्वीट में लिखा,”मैं ठीक हूं दोस्तों। मुझे बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं क्योंकि हमारी एक्सीडेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पूरी टीम, हम सब ठीक हैं, कुछ भी सीरियस नहीं है, कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ है लेकिन चिंता के लिए धन्यवाद।”

बता दें, भारत में सफलतापूर्वक कारोबार करने वाली इस फिल्म को 40 से ज्यादा देशों में रिलीज किया गया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड 135 करोड़ का कारोबार किया है।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement