facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amarnath Yatra 2023: आज से शुरू होंगे बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, ये डॉक्यूमेंट दिखाना अनिवार्य

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 12:12 PM IST
Amarnath Yatra

अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है । इच्छुक यात्री ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी है ।

बता दें कि बाबा बर्फानी की यात्रा इस साल की 62 दिनों की है जो 1 जुलाई से शुरू होगी। 31 अगस्‍त को यात्रा का समापन होगा । अमरनाथ के लिए यात्रा पहलगाम ट्रैक से और गांदरबल जिले के बालटाल से एक साथ शुरू होगी ।

सभी भक्तों के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण करेगा । बता दें कि यात्रा का पहला जत्था 30 जून को जम्मू से रवाना किया जाएगा । इस साल 62 दिनों तक चलने वाली यात्रा को लेकर सरकार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जुट चुकी है।

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को और बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा । साथ ही यात्रियों के मेडिकल के लिए भी बेहतर व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जा रहा है।

अमरनाथ यात्रा 2023 रजिस्ट्रेशन: आयु सीमा

अमरनाथ यात्रा के लिए 13 से लेकर 70 वर्ष की आयु तक के लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें कि छह हफ्ते या उससे ज्यादा दिनों की गर्भावती महिला को अमरनाथ यात्रा करने की अनुमति नहीं है ।

जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट– https://jksasb.nic.in पर जा सकते हैं।

एनआरआई तीर्थयात्री पीएनबी के माध्यम से प्रति व्यक्ति 1,520 रुपये में पंजीकरण करा सकते हैं।

टोल फ्री नंबर

यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए लोग टोल-फ्री नंबर- 18001807198/18001807199 पर संपर्क कर सकते हैं।

इच्छुक यात्रियों को बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार कुल 31 बैंकों में पंजीयन किया जा सकेगा । आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की किसी भी शाखा में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ।

जानें कितना होगा रजिस्ट्रेशन शुल्क

ऑनलाइन पंजीकरण की लागत – 220 रुपये प्रति व्यक्ति
ग्रूप रजिस्ट्रेशन की लागत – 220 रुपये प्रति व्यक्ति

बता दें कि मेडिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए कई जरूरी डॉक्यूमेंट भी देने होंगे । डॉक्यूमेंट न सब्मिट करने पर आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।

अमरनाथ की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्रियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आइडी प्रूफ की फोटोकॉपी देनी होगी । साथ ही यात्रा की तारीख और मार्ग भी बताना होगा।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 12:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement