facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगी उड़ानों के बीच बदला ट्रैवल ट्रेंड, भारतीय पर्यटक अब पास और किफायती डेस्टिनेशन की ओर मुड़े

Advertisement

देश में कश्मीर, शिलॉन्ग, गंगटोक, मुन्नार, लेह, ऋषिकेश, गुवाहाटी, इंफाल, कोडैकनाल और अंडमान को लेकर पर्यटकों की पूछ बहुत अधिक बढ़ गई है

Last Updated- May 04, 2026 | 11:00 PM IST
Travel and Tourism

इस साल गर्मी के मौसम में पर्यटकों के व्यवहार में बदलाव आने की उम्मीद है। बढ़ती लागत के कारण यात्राएं रद्द करने के बजाय इस वर्ष भारत के पर्यटक कम दूरी और अनुकूल वीजा नीतियों वाली जगहों मसलन थाईलैंड, वियतनाम, बाली, सिंगापुर, श्रीलंका, अल्माटी (कजाखस्तान), मलेशिया, जापान और यहां तक कि दक्षिण कोरिया का रुख कर रहे हैं जहां उन्हें किफायती रूप से बेहतर अनुभव मिल रहा है। देश में कश्मीर, शिलॉन्ग, गंगटोक, मुन्नार, लेह, ऋषिकेश, गुवाहाटी, इंफाल, कोडैकनाल और अंडमान को लेकर पर्यटकों की पूछ बहुत अधिक बढ़ गई है।

ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स का कहना है कि हवाई किराए में 50-60 फीसदी की तेज वृद्धि के बावजूद लोग घूमना चाहते हैं भले ही वे हवाई यात्रा ईंधन की बढ़ती लागत के कारण उड़ानों की संख्या सीमित करना चाहते हों। ये तमाम स्थान उन यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं जिन्होंने शुरू में लंबी विदेशी छुट्टियों की योजना बनाई थी लेकिन ऊंची लागत के कारण उन्होंने इस पर दोबारा विचार किया।

ईजमाईट्रिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह संस्थापक रिकांत पिट्टी ने कहा, ‘यात्रा गतिविधि मजबूत बनी हुई है। व्यापक यात्रा संकेतक जैसे यात्री यातायात आदि गर्मियों के मौसम में प्रवेश करते हुए साल-दर-साल उच्च वृद्धि दिखा रहे हैं। यह भी है कि मांग अब जोश से संचालित नहीं है बल्कि वे अधिक सोच समझकर निर्णय कर रहे हैं।’

ईजमाईट्रिप के मुताबिक घरेलू उड़ानों के किराए में लगभग 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि और लोकप्रिय मार्गों पर लगभग 50-60 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। वहीं दक्षिण-पूर्व एशिया के छोटे अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 20–30 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। ईजमाईट्रिप के लिए, इस वर्ष की गर्मियों में घरेलू गंतव्यों की मांग में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, छोटे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की मांग में 15 से 25 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

क्लियरट्रिप ने भी ‘कूलकेशन्स’ और अनोखे गंतव्यों की इसी प्रवृत्ति को दोहराया। कंपनी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) गौरव पटवारी ने कहा कि यात्री बेहतर मूल्य और पहुंच के कारण तेजी से दक्षिण-पूर्व और मध्य एशिया की ओर अपनी छुट्टियों का रुख कर रहे हैं।

फिलिपींस के लिए, क्लियरट्रिप ने बुकिंग में तीन गुना वृद्धि देखी है, जबकि अल्माटी, थाईलैंड और मलेशिया जैसे स्थानों के लिए भी वीजा-फ्री पहुंच के कारण अच्छी रुचि देखने को मिल रही है।

क्लियरट्रिप ने कहा कि पारिवारिक यात्रा बुकिंग लगभग 125 प्रतिशत बढ़ गई है, जिसमें लेह, ऋषिकेश, शिलॉन्ग, गुवाहाटी और इम्फाल जैसे गंतव्यों में दो अंकों की वृद्धि देखी गई है।

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement