facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम एशिया युद्ध का असर: भारतीय पर्यटकों ने बदला रास्ता, अब थाईलैंड और वियतनाम बने पहली पसंद

Advertisement

इन देशों में आगमन पर वीजा की सुविधा और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने के बावजूद लोगों की खर्च करने की बढ़ती इच्छा ने भी इन जगहों को और आकर्षक बना दिया है

Last Updated- March 20, 2026 | 11:12 PM IST
Tourism sector
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण भारत से विदेश यात्रा का रुख अब दूसरी दिशा, यानी पूर्व की ओर बढ़ रहा है। थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, मॉरीशस, बाली, इंडोनेशिया, श्रीलंका, फिलिपींस और दूर के देश जैसे जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अब ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं।

इन देशों में आगमन पर वीजा की सुविधा और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने के बावजूद लोगों की खर्च करने की बढ़ती इच्छा ने भी इन जगहों को और आकर्षक बना दिया है।

मेकमाईट्रिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह संस्थापक राजेश मागो ने कहा, ‘जब किसी विशेष क्षेत्र में समस्या होती है तब लोग अपनी यात्रा रद्द नहीं करते बल्कि दूसरी जगह चुन लेते हैं, चाहे वह भारत के अंदर हो या विदेश में कोई सुरक्षित जगह हो। अब भी यही रुझान देखने को मिल रहा है।’ उनके मंच पर जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम और श्रीलंका जैसे देशों के लिए खोज बढ़ गई है।

थॉमस कुक (भारत) लिमिटेड के अध्यक्ष और कंट्री प्रमुख राजीव काले ने कहा, ‘दुनिया में पर्यटन की स्थिति बदल रही है। खासतौर पर कुछ क्षेत्रों में अनिश्चितता के कारण लोग अब जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे दूर के देशों के साथ-साथ श्रीलंका, नेपाल और भूटान जैसे नजदीक के देशों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।’

फेडरेशन एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म ऐंड हॉस्पिटैलिटी (फेथ) के एक बोर्ड सदस्य अनिल कलसी ने बताया कि भारत से विदेश यात्रा में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है जहां 86 लाख से ज्यादा लोग जाते हैं। वैश्विक अनुमान के मुताबिक पश्चिम एशिया में इस साल पर्यटन 11 फीसदी से 27 फीसदी तक घट सकता है और 2.3 से 3.8 करोड़ पर्यटकों की कमी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘कुछ मार्गों पर बुकिंग 30 फीसदी से 60 फीसदी तक कम हो गई है, खासतौर पर ऐसे मार्ग जो पश्चिम एशिया से जुड़े हैं। ऐसे में पर्यटक अब दक्षिण-पूर्व एशिया और अन्य सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं।’

कोट्राव के सह संस्थापक विनोद कुमार साह के अनुसार, थाईलैंड, मलेशिया और वियतनाम जैसे देश भारत से करीब होने के साथ ही सस्ते और सुरक्षित होने के कारण ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

एसओटीसी ट्रैवल के अध्यक्ष और कंट्री प्रमुख (हॉलीडे और कॉरपोरेट यात्रा) एसडी नंदकुमार ने कहा कि फिलीपींस, वियतनाम, मॉरिशस और मालदीव छोटी छुट्टियों के लिए अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने कहा, ‘एशिया में समुद्री यात्रा भी लोकप्रिय हो रही है जैसे सिंगापुर से डिज्नी एडवेंचर क्रूज जिसे भारतीय परिवार काफी पसंद कर रहे हैं है।’

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement