facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रेन में खाना मंगाना और होगा आसान, व्हाट्सऐप के जरिये कर सकेंगे ऑर्डर

Advertisement

ई-कैटरिंग सेवाओं के लिए व्हाट्सऐप से ऑर्डर की सुविधा चुनिंदा ट्रेनों के लिए होगी, यात्रियों की प्रतिक्रिया और सुझावों के आधार पर कंपनी इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू करेगी

Last Updated- February 06, 2023 | 7:51 PM IST
The arrangement of food in the train will be easier, you will be able to order through WhatsApp
BS

ट्रेन से सफर करने वाले यात्री एक व्हाट्सऐप नंबर के जरिये जल्द ही भोजन का आर्डर कर सकेंगे। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस प्रणाली ई-कैटरिंग और खाना बुक करने से जुड़े उनके सवालों के जवाब देगी।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) व्हाट्सऐप नंबर 8750001323 के जरिये कुछ मार्गों पर पहले से भोजन उपलब्ध करा रहा है। रेलवे ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘ई-कैटरिंग सेवाओं के लिए व्हाट्सऐप कम्युनिकेशन चुनिंदा ट्रेनों के लिए होगा। यात्रियों की प्रतिक्रिया और सुझावों के आधार पर कंपनी इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू करेगी।’’

रेलवे ने कहा कि आईआरसीटीसी ने विशेष रूप से विकसित की गई एक वेबसाइट और अपने ई-कैटरिंग ऐप ‘फूड ऑन ट्रैक’ के जरिये ई-कैटरिंग सेवाएं शुरू की है। व्हाट्सऐप के जरिये ई-कैटरिंग सेवाओं को दो चरणों में शुरू किया जा रहा है। प्रथम चरण को लागू किया जा चुका है। इसके तहत, ई-टिकट बुक कर रहे लोगों को ई-कैटरिंग सेवाओं का विकल्प चुनने के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर से संदेश भेजा जा रहा है, जिसमें एक ‘वेब लिंक’ उपलब्ध कराया जाता है। इसके बाद वे मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्तरां से भोजन बुक करते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती और वे सीधे आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये ऐसा कर पाते हैं।

अगले चरण में, व्हाट्सऐप पर भोजन के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके तहत, व्हाट्सऐप नंबर यात्री को दोतरफा कम्युनिकेशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है, जहां ई-कैटरिंग सेवाओं से जुड़े सारे सवालों का जवाब दिया जाता है। वर्तमान में, यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के ई-कैटरिंग सेवाओं के जरिये करीब 50,000 भोजन के पैकेट परोसे जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 7:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement