facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

G20 : गुजरात में कच्छ का रण पहले पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक की करेगा मेजबानी

Advertisement

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मंगलवार और बुधवार को टीडब्ल्यूजी की बैठक में शामिल होंगे

Last Updated- February 07, 2023 | 10:47 AM IST
G20

भारत की G20 की अध्यक्षता के तहत गुजरात मंगलवार को कच्छ के रण में धोरदो टेंट सिटी में पहले पर्यटन कार्यकारी समूह (टीडब्ल्यूजी) की बैठक की मेजबानी करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि टीडब्ल्यूजी की तीन दिवसीय बैठक में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी शामिल होंगे। पिछले महीने गांधीनगर में आयोजित ‘बिजनेस 20 इंसेप्शन’ कार्यक्रम के बाद राज्य में यह दूसरा G20 कार्यक्रम होगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मंगलवार और बुधवार को टीडब्ल्यूजी की बैठक में शामिल होंगे।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पहले दिन गणमान्य लोगों को कच्छ के सफेद रण को देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद वे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, वहीं एक कार्यक्रम ‘सामुदायिक सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन के लिए ग्रामीण पर्यटन’ पर भी केंद्रित होगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रेड्डी, विश्व पर्यटन संगठन के टूरिज्म मार्केट इंटेलिजेंस एंड कॉम्पिटीटिवनेस की प्रमुख सांद्रा कारवाओ एवं अन्य अपने विचार रखेंगे।

‘पर्यटन नीति कैसे ग्रामीण विकास में पर्यटन के योगदान का समर्थन कर सकती है’ विषय पर एक पैनल चर्चा भी होगी जिसमें संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, एशियाई विकास बैंक, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के विशेषज्ञ एवं इंडोनेशिया, इटली, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, जापान, सऊदी अरब तथा अर्जेंटीना के प्रतिनिधि सहित कई वक्ता अपने विचार रखेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘आठ फरवरी को मुख्यमंत्री पटेल और केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला टीडब्ल्यूजी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पांच प्रमुख विषयों – हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, पर्यटन एमएसएमई एवं स्थल प्रबंधन पर कार्यकारी सत्र होंगे।’’

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement