facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोवा को इस साल में पर्यटकों की आवाजाही महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:17 PM IST
tourist

गोवा सरकार को चालू सीजन में पर्यटकों की आवाजाही महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। महामारी से पहले 2019 में गोवा में 81 लाख पर्यटक आए थे। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उत्तरी गोवा जिले में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन से इस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

गोवा में पर्यटन का सीजन आमतौर पर नवंबर में शुरू होता है और फरवरी तक चलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुमान के अनुसार, पर्यटकों की संख्या वर्ष 2019 के स्तर तक पहुंच जाएगी। यानी इस सत्र में पर्यटकों की आवाजाही 81 लाख के आसपास रहेगी। पिछले दो साल में कोरोना वायरस महामारी के कारण गोवा में पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वर्ष 2019 में इस समुद्र तटीय राज्य में नौ लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक और 72 लाख घरेलू पर्यटक आए थे।

उन्होंने कहा कि राज्य के दूसरे हवाईअड्डे मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन और जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे नए बाजारों (जहां ई-वीजा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है) के खुलने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

खुंटे ने कहा कि पर्यटन विभाग ने ‘होम स्टे’ नीति जैसी कई नई पहल शुरू की हैं, जो इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मदद करेंगी।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement