facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीयों ने अप्रैल-दिसंबर के दौरान फॉरेन ट्रेवल पर खर्च किए रिकॉर्ड 10 अरब डॉलर

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 12:31 PM IST
Domestic passenger

भारतीयों ने अप्रैल से दिसंबर के दौरान फॉरेन ट्रेवल (Foreign Travel) पर करीब 10 अरब डॉलर खर्च किए है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों का हवाला देते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। यह किसी भी फाइनेंशियल ईयर में भारतीयों द्वारा फॉरेन ट्रेवल पर सबसे अधिक खर्च  है। इससे पहले फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में फॉरेन ट्रैवल पर सबसे अधिक खर्च 7 अरब डॉलर था।

भारतीयों ने अकेले दिसंबर में यात्रा पर 1.137 अरब डॉलर खर्च किए

आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीयों ने अकेले दिसंबर 2022 में ट्रेवल पर 1.137 अरब डॉलर खर्च किए। इसके साथ FY23 में दिसंबर तक भारतीयों द्वारा फॉरेन ट्रेवल पर खर्च कुल पैसा 9.947 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

वहीं, इसमें एज्युकेशन, गिफ्ट और इन्वेस्टमेंट पर खर्च की गई विदेशी मुद्रा को जोड़ा जाए, तो विदेश भेजा गया कुल धन 19.354 अरब डॉलर बनता है।

हालांकि, जैसे-जैसे यात्रा पर खर्च बढ़ रहा है, भारतीय अब विदेश में रहने वाले अपने रिश्तेदारों पर कम खर्च कर रहे हैं। कुल विदेशी खर्च में रेमिटेंस की हिस्सेदारी फाइनेंशियल ईयर 2017-18 में 26 फीसदी से घटकर 2022-23 में 15 फीसदी रह गई है।

इक्विटी शेयरों में निवेश के लिए विदेश भेजा गया पैसा वित्त वर्ष 2017-18 से सालाना करीब 10 अरब डॉलर रहा है।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement