facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Thailand घूमने के लिए भारतीयों को नहीं लेना पड़ेगा Visa…थाई सरकार ने बढ़ाई छूट

Advertisement

भारतीय और ताइवानी पर्यटक आम तौर पर वीज़ा-ऑन-अराइवल (Thailand Visa On Arrival) के तहत थाईलैंड में 15 दिनों तक रह सकते हैं।

Last Updated- May 07, 2024 | 3:43 PM IST
Thailand Visa waiver

Thailand Visa Waived: थाईलैंड घूमने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी है। भारतीयों को अब थाई देश जाने के लिए वीजा फीस नहीं भरनी पड़ेगी। हालांकि, वीजा फीस पर पहले भी छूट थी लेकिन इसकी अवधि 1 मई, 2024 को खत्म हो रही थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

इस संबंध में थाईलैंड (Thailand) की कैबिनेट ने भारत और ताइवान के पर्यटकों के लिए वीजा छूट को छह महीने और बढ़ाने की योजना को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि साउथ एशियन देश अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए विदेशी टूरिस्ट की संख्या को बढ़ावा देना चाहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए थाई सरकार ने यह कदम उठाया है।

भारतीयों के लिए 11 नवंबर तक वीजा फ्री एंट्री

प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन ने मंगलवार को एक कैबिनेट बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मौजूदा छूट शुक्रवार को समाप्त होने के बाद भारत और ताइवान के पर्यटक 11 नवंबर तक बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश कर सकेंगे। नियमों के तहत यात्री एक बार में ज्यादा से ज्यादा 30 दिन तक रुक सकते हैं।

वीजा फीस में फिर से छूट का फैसला पिछले साल नवंबर में दी गई छूट की सफलता के बाद लिया गया है। भारतीय और ताइवानी पर्यटक आम तौर पर वीज़ा-ऑन-अराइवल (Thailand Visa On Arrival) के तहत थाईलैंड में 15 दिनों तक रह सकते हैं। जबकि पहले से ऑनलाइन अप्लाई करने पर 30 दिन तक रह सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पर्यटन पर निर्भर थाईलैंड चीन और रूस समेत अपने कुछ मुख्य बाजारों के यात्रियों के लिए वीजा नियमों में ढील दे रहा है। पर्यटन और खेल मंत्रालय के अनुसार, साल 2024 के पहले चार महीनों के दौरान 1.2 करोड़ से ज्यादा विदेशी पर्यटकों ने थाईलैंड का दौरा किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 39 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement