facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

थाईलैंड जाने के लिए आसानी से मिलेगी सीट

Advertisement

थाईलैंड-भारत के बीच द्विपक्षीय उड़ान में additional permission मिलने के बाद 7 हजार सीटों की बढ़त होगी, जो बाद में 14 हजार सीटों तक बढ़ने का अनुमान है।

Last Updated- December 17, 2024 | 12:51 AM IST
Thailand Visa waiver

विमानन कंपनी थाई एयरएशिया एक्स 15 जनवरी से बैंकॉक और दिल्ली को जोड़ने वाली चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। कंपनी भारत में बढ़ती मांग का लाभ उठाने के मकसद से यह कदम उठा रही है। ए330 विमानों के बेड़े का संचालन करने वाली थाई एयरएशिया एक्स ने रविवार को बैंकॉक से राष्ट्रीय राजधानी के लिए अपनी पहली उड़ान संचालित की।

एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तासापोन बिजलवेल्ड ने कहा कि भारत और थाइलैंड के बीच द्विपक्षीय उड़ान अधिकार बढ़ने के बाद एयरलाइन ने दिल्ली के लिए उड़ान शुरू की है। अतिरिक्त द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते के साथ सीटों की संख्या में 7,000 की वृद्धि हुई है। बाद में यह संख्या 14,000 सीटों तक जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में बढ़ती मांग देख रहे हैं। इसे वीजा-मुक्त प्रवेश जैसे उपायों से गति मिल रही है। इसने यात्रा को अधिक सुलभ और लागत प्रभावी बना दिया है।’’ उनके अनुसार, 15 जनवरी, 2025 से बैंकॉक-दिल्ली उड़ानों की संख्या बढ़ाकर प्रति सप्ताह चार… सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार… कर दी जाएगी। वर्तमान में, एयरलाइन बैंकॉक और दिल्ली के बीच बुधवार और रविवार को दो साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।

बता दें कि थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों की संख्या की दृष्ट्रि से चीन और मलेशिया के बाद भारतीय पर्यटक तीसरे नंबर पर आते है। इस साल की पहली छमाही में ही थाईलैंड जानेवाले भारतीय पर्यटकों की संख्या एक मिलियन याने 10 लाख को छू गई है।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 12:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement