facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव! T4 नहीं बनेगा, T2 होगा अपग्रेड; DGCA की जांच के बाद बदला गया मास्टर प्लान

Advertisement

दिल्ली हवाई अड्डे के तीन टर्मिनल हैं। टी1, जिसकी क्षमता प्रति वर्ष चार करोड़ यात्री; टी2, जिसकी क्षमता 1.5 करोड़ यात्री और टर्मिनल 3 (टी3), जिसकी क्षमता 4.5 करोड़ यात्री हैं। 

Last Updated- March 16, 2025 | 10:18 PM IST
Ind vs Pak T20 WC 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे का परिचालन और प्रबंधन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट (डायल) ने नए टर्मिनल 4 (टी4) की योजना रोक दी है और इसके बजाय वह पुराने टर्मिनल 2 (टी2) के नवीनीकरण को तेजी से पूरा करेगी। इसकी वजह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और आईआईटी मद्रास की जांच में इसके एप्रन और बोर्डिंग ब्रिज में दिक्कतें मिलना है। बिजनेस स्टैंडर्ड को पता चला है कि डायल के मुख्य कार्य अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने जनवरी में विमानन हितधारकों के साथ बैठक में इसका खुलासा किया।

जांच के ये निष्कर्ष दिल्ली हवाई अड्डे पर टर्मिनल 1 (टी1) की छत गिरने के कुछ ही महीने बाद सामने आए हैं। छत गिरने से 45 वर्षीय कैब चालक रमेश कुमार की मौत हो गई थी और कम से कम आठ अन्य घायल हुए थे। पिछले महीने अखबार ने बताया था कि डीजीसीए की ओर से नियुक्त विशेषज्ञ समिति, जिसमें आईआईटी दिल्ली के दो और आईआईटी जम्मू के एक प्रोफेसर शामिल थे, ने पाया कि त्रुटिपूर्ण डिजाइन, खराब कारीगरी, रखरखाव की कमी तथा डिजाइन और निर्माण के बीच बड़ी विसंगतियां संभवत: वे प्रमुख कारण थे जिनकी वजह से छत ढही।

दिल्ली हवाई अड्डे के तीन टर्मिनल हैं। टी1, जिसकी क्षमता प्रति वर्ष चार करोड़ यात्री; टी2, जिसकी क्षमता 1.5 करोड़ यात्री और टर्मिनल 3 (टी3), जिसकी क्षमता 4.5 करोड़ यात्री हैं।  डायल के साल 2016 के मास्टर प्लान के अनुसार टी2 को ध्वस्त करके उसके बदले टी4 को लाया जाना था जिसे सालाना चार करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया जाना है। अलबत्ता टी1 की छत ढहने और उसके बाद की जांच ने इस योजना को बाधित कर दिया है।  

पिछले साल मार्च में डायल ने कहा था टी4 के साल 2028-29 तक चालू होने की उम्मीद है। लेकिन 6 जनवरी की बैठक के दौरान जयपुरियार ने कहा कि परिचालक अब मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए अल्पकालिक समाधान के रूप में टी2 के नवीनीकरण को प्राथमिकता दे रहा है। उसी बैठक में एक विमानन कंपनी ने सवाल उठाया था कि टी4, जो कभी डायल की विस्तार योजनाओं के केंद्र में था।

Advertisement
First Published - March 16, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement