facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G-20 देशों के यात्री कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल, भुगतान करना होगा आसान

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 11:12 PM IST
Maldives President Muizzu takes “necessary steps” to launch UPI payment service मालदीव के राष्ट्रपति Muizzu ने UPI पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए उठाए ‘‘आवश्यक कदम’’

भारतीय रिजर्व बैंक यहां आने वाले यात्रियों को मर्चेंट पेमेंट्स के लिए यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल करने की इजाजत देगा और इस तरह से रकम हस्तांतरण (Money Transfer) की आम व्यवस्था का दायरा बढ़ेगा।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का विस्तार सबसे पहले जी-20 देशों के यात्रियों के बीच होगा, जो देश के चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर पहुंचेंगे। बाद में इस सुविधा का विस्तार देश के अन्य प्रवेश विंदुओं में होगा। आरबीआई ने ये बातें कही।

केंद्रीय बैंक ने इससे पहले यूपीआई के इस्तेमाल की इजाजत प्रवासी भारतीय को दी, जो अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल फोन नंबर को अपने एनआरई/एनआरओ खातों से जोड़ सकेंगे।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों व सैलानियों को यूपीआई के इस्तेमाल की इजाजत देने से भुगतान करना आसान हो जाएगा और नकदी पर उनकी निर्भरता घटेगी। इससे यूपीआई लेनदेन के वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी होगी।

एफआईएस की बैंकिंग व भुगतान प्रमुख (भारत व फिलिपींस) राजश्री रेंगन ने कहा, भारत आने वाले यात्रियों को यूपीआई का इस्तेमाल करने की सुविधा देने की आरबीआई की घोषणा बड़ी पहल है। भारत आने वाले ग्राहक अब पी2एम लेनदेन में यूपीआई का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस कदम से भारत में डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल बढ़ेगा और भुगतान के उनके अनुभव में भी सुधार आएगा।

यूपीआई लेनदेन जनवरी में 8.03 अरब लेनदेन के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया और इसके जरिये 12.98 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement