facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Railway Food Menu : रेलवे ने जारी की रेट लिस्ट, ठगी से बचने के लिए जाने खाने-पीने की चीजों का दाम

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 5:24 PM IST
Railway Pantry

इंडियन रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए समय-समय पर कुछ न कुछ बदलाव करता रहता है। रेलवे यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। रेलवे ने यात्रियों के लिए खाने-पीने की चीजों पर एक नया रेट लिस्ट जारी किया है।

अब यात्रियों से कोई भी वेंडर ज्यादा पैसे नहीं वसूल सकते हैं। रेलवे ट्रेन में खाने को लेकर जो शिकायतें रहती हैं अब रेलवे उसे भी दूर करना चाह रहा है। रेलवे ने ऐसा कदम उठाया है कि यात्रियों को खाने-पीने की कोई परेशानी ही नहीं होगी।

कई बार यात्रियों को उन सामानों के वास्तविक दाम का पता नहीं होता है और उनसे जितना मांगा जाता है वे उसका भुगतान कर देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि रेलवे ने यात्रियों के लिए खाने-पीने की सामानों को लेकर रेट लिस्ट जारी किया है।

बता दें रेट लिस्ट को लेकर जागरूक नहीं होने कारण यात्री सरकार की योजनाओं और नियमों से वंचित रह जाते हैं और फिर उन्हें सफर के दौरान खाने-पीने पर ज्यादा दाम चुकाना पड़ता है।

ट्रैन में यात्रा के दौरान लगभग रोजाना देखा जाता है कि खाने की वैरायटी और यहां तक की उसके तय रेट को लेकर भी यात्री और पैंट्री कार के कर्मचारियों में नोक-झोक होती रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे इस समस्या से निजात के लिए अपडेटेड रेट लिस्ट जारी कर दी है।

रेट लिस्ट के अनुसार, केवल 20 रुपये से खाने की शुरुआत हो जाती है तथा 20 रुपये में रेलवे आपको कचौड़ी, वडा, समोसा, सैंडविच, गर्म/ठंडे दूध का नाश्ता कराएगा।

रेलवे में मिलने वाले खाने का दाम जानने के लिए यात्रा इस लिंक https://swr.indianrailways.gov.in/uploads/files/1406784522498-MenuMeals.pdf से रेट चेक कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement