facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Top Hottest Places: दुनिया के सात सबसे गर्म स्थान जहां पड़ती है भीषण गर्मी, सातवां नंबर आपको कर देगा हैरान

Advertisement

Top Hottest Places in World: भारत में इतनी गर्मी पड़ने के बावजूद देश का कोई भी शहर दुनिया के सात सबसे ज्यादा गर्मी वाली जगहों में नहीं हैं।

Last Updated- May 30, 2024 | 7:35 PM IST
Weather Forecast

Top Hottest Places in World: देश के कई शहरों में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और कई जगहों पर तो पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार तक चला गया है। गर्मी का सितम इतना है कि लोगों को अपने रोजाना के काम करने के लिए घर से निकलते हुए सौ बार सोचना पड़ रहा है।

हालांकि, इतनी गर्मी पड़ने के बावजूद भारत या देश का कोई भी शहर दुनिया के दस सबसे ज्यादा गर्मी वाली जगहों में नहीं हैं। आइयें जानते है कौन सी दुनिया सबसे ज्यादा गर्म रहने वाली दस जगह।

1. डेथ वैली, अमेरिका (Death Valley, USA)

दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाली जगह अमेरिका में हैं और इस जगह को डेथ वैली का नाम जाना जाता है। यहां गर्मियों में हवा का एवरेज तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक रहता है जबकि जमीन का तापमान इससे भी ज्यादा रहता है।

आपको बता दें कि 10 जुलाई, 1913 को डेथ वैली में अब तक का सबसे अधिक तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पृथ्वी पर सबसे गर्म तापमान देखने की जगह और यात्रा स्थल के रूप में इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। डेथ वैली इसलिए गर्म रहती है क्योंकि यह एक लंबे और संकरे बेसिन वाली है और समुद्र तल से 282 फीट नीचे है।

image.png

2. केबिली, ट्यूनीशिया

केबिली ट्यूनीशिया के दक्षिण में बाद एक शहर है। यह नार्थ अफ्रीका के सबसे पुरानी जगहों में से एक है। यह शहर ट्यूनीशिया में मानव निवास के सबसे पुराने साक्ष्य का स्थल है, जो लगभग 200,000 वर्ष पुराना है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार, केबिली में अफ्रीका में अब तक का सबसे हाईएस्ट तापमान दर्ज किया गया है। यहां जुलाई के मध्य में तापमान नियमित रूप से 40.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है और रात में तापमान शायद ही कभी 25.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरता है।

image.png

3. मित्रिबाह, कुवैत

मित्रिबाह उत्तर पश्चिम कुवैत में स्थित एक वेदर स्टेशन है। 21 जुलाई, 2016 को मित्रीबाह तीसरा सबसे ज्यादा तापमान वाला स्थान था। उस समय यहां का तापमान 53.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह ब्रिटेन में दर्ज तापमान से 15 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है और एशिया में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान भी है।

कुवैत में जुलाई का तापमान नियमित रूप से कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और यहां दिन के दौरान एसी वाली इमारतों के अंदर ही रहना पसंद करते हैं।

image.png

4. तुरबत, पाकिस्तान

तुरबत पाकिस्तान के दक्षिणी बलूचिस्तान में एक शहर है। यहां पर 28 मई, 2017 को तापमान 53.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी के साथ यह पृथ्वी पर चौथा सबसे ज्यादा तापमान वाला गर्म स्थान बन गया था। जून में इस जगह का एवरेज तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां गर्मियों में भयंकर उमस और ड्राई जैसी होती है तथा पूरे साल तापमान शायद ही कभी 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरता है।

5. डैलोल, इथियोपिया

उत्तरी इथियोपिया का यह इलाका एक हाइड्रोथर्मल क्षेत्र है जिसमें नमक संरचनाएं, गैस गीजर और अम्लीय झरने हैं। डैलोल के पास पृथ्वी पर किसी निवास स्थान के लिए उच्चतम औसत तापमान का ऑफिशियल रिकॉर्ड है।

1960 से 1966 तक इस इलाके का वार्षिक औसत तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि उसी अवधि के दौरान औसत दैनिक अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

6. सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert)

अफ़्रीकी महाद्वीप पर स्थित यह रेगिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है और इसमें उत्तरी अफ़्रीका का अधिकांश भाग शामिल है।

बता दें कि यहां वर्षा लगभग न के बराबर होती है और मौसम आम तौर पर धूप और ड्राई रहता है। यहां पर जमीन का तापमान अक्सर 76 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है। पोर्ट सूडान में रेत का तापमान 83.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

image.png

7. फ्लेमिंग माउंटेंस, चीन 

फ्लेमिंग पर्वत चीन के झिंजियांग में बंजर बलुआ पत्थर की पहाड़ियां हैं। इस स्थल की जलवायु कठोर है और इसका अविश्वसनीय रूप से उच्च गर्मी का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है या इससे भी ज्यादा होता है। यह चीन में सबसे गर्म स्थान भी है।

image.png

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement