facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

वीडियो विवाद: Dalai Lama ने बच्चे और उसके परिवार से मांगी माफी

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 2:48 PM IST

दलाई लामा ने सोमवार को कहा कि अगर उनके शब्दों से भावनाएं आहत हुई हैं तो वह बच्चे, उसके परिवार और दोस्तों से माफी मांगते हैं। इससे पहले एक वीडियो में तिब्बती आध्यात्मिक नेता कथित रूप से बच्चे से अपनी जीभ चूसने के लिए कह रहे हैं। इससे विवाद पैदा हो गया था।

दो मिनट पांच सेकेंड के वीडियो में दलाई लामा ने बच्चे को ऐसे अच्छे इंसानों को देखने के लिए कहा जो शांति और खुशी पैदा करते हैं और उन लोगों का अनुसरण नहीं करने को कहा जो दूसरों की हत्या करते हैं।

सोमवार को जारी बयान में कहा गया है, “ एक वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहा है जिसमें एक बच्चा परम पावन दलाई लामा से पूछता है कि वह उससे गले मिल सकते हैं। ”

बयान के मुताबिक, अगर दलाई लामा के शब्दों से भावनाएं आहत हुई हैं तो वह बच्चे, उसके परिवार तथा दुनियाभर में मित्रों से माफी मांगना चाहेंगे। बयान में कहा गया है कि दलाई लामा अक्सर मासूम और चंचल तरीके से उन लोगों से चुटकी लेते हैं जो उनसे मिलते हैं और यह सार्वजनिक तौर पर व कैमरों के सामने होता है। उसमें कहा गया है कि उन्हें घटना पर खेद है।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement