facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Meesho IPO: ₹4,250 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी के पास गोपनीय रूप से फाइल किया DRHP

Advertisement

Meesho ने आईपीओ के लिए गोपनीय प्री-फाइलिंग मार्ग चुना है, जिसके तहत DRHP की सार्वजनिक जानकारी अंतिम चरण तक रोकी जा सकती है।

Last Updated- July 03, 2025 | 5:28 PM IST
Meesho IPO

Meesho IPO: सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) ने बाजार नियामक सेबी के पास गोपनीय रूप (confidential route) से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

IPO से Meesho जुटाएंगी ₹4,250 करोड़

25 जून को हुई आम बैठक (EGM) में आईपीओ लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए कम से कम ₹4,250 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया, “मीशो ने सेबी के पास गोपनीय रूप से DRHP फाइल किया है।”

हालांकि, इस आईपीओ में होने वाली सेकेंडरी शेयर बिक्री सहित कुल इश्यू साइज का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में Meesho को भेजे गए सवाल का कोई जवाब नहीं मिला।

Also read: Maharatna PSU से स्मालकैप कंपनी को मिला ₹400 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयर में अपर सर्किट; 2 हफ्ते में 22% उछला

IPO के लिए Meesho ने चुना प्री-फाइलिंग रूट

कंपनी ने आईपीओ के लिए गोपनीय प्री-फाइलिंग मार्ग चुना है, जिसके तहत ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) की सार्वजनिक जानकारी अंतिम चरण तक रोकी जा सकती है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोपनीय प्री-फाइलिंग मार्ग कंपनियों को ज्यादा आजादी देता है। इससे उन पर जल्द आईपीओ लाने का दबाव नहीं रहता। पारंपरिक प्रक्रिया में कंपनियों को सेबी की मंजूरी मिलने के 12 महीने के भीतर आईपीओ लाना होता है। लेकिन प्री-फाइलिंग प्रक्रिया में यह समय सीमा बढ़कर 18 महीने हो जाती है।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement